×

भयानक तूफान! कई लोगों की मौत, पीएम मोदी ने मदद का दिया भरोसा

तूफान के कारण 36 हजार घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण 1930 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। वहीं इस भयावह आपदा से जापान में सड़क, रेल व हवाई यातायात काफी प्रभावित हुआ है।

Shivakant Shukla
Published on: 8 Aug 2023 10:19 AM GMT
भयानक तूफान! कई लोगों की मौत, पीएम मोदी ने मदद का दिया भरोसा
X

नई दिल्ली: जापान में शक्तिशाली तूफान 'हेगीबिस' ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तूफान राजधानी टोक्यो की ओर 216 किमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। वहीं इस आपदा पर पीएम मोदी ने जापान को हरसंभव मदद देने का भरोसा जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहले जापानी फिर अंग्रेजी में ट्वीट किया, 'मैं सभी भारतियों की ओर से जापान में आए भयंकर तूफान ‘हेजिबीस’ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। मैं कामना करता हूं कि इस प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही से जापान जल्द से जल्द उबरे।' पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट किया, 'मुझे विश्वास है कि जापान के लोग अपनी तैयारी और मेरे मित्र शिंज़ो आबे (Shinzo Abe) के नेतृत्व में जल्द ही इस स्थिति से बाहर निकल सकेंगे। पीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ जापान की तैयारियां काबिले तारीफ हैं|

पीएम मोदी ने लिखा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत जापान के साथ मजबूती से खड़ा है। भारतीय नौसेना के जवान इस समय जापान दौरे पर हैं, उन्हें जापानियों की मदद करने में खुशी होगी।

जानकारी के अनुसार इस तूफान के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है, तेज हवाओं और तूफान के कारण पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं गंभीर होते हालात के कारण 70 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। तूफान की वजह से परिवहन और बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

ये भी पढ़ें— फिर भूकंप से हिला भारत! जोरदार झटके से दहशत में लोग, नापी गई तीव्रता

तूफान के कारण 36 हजार घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण 1930 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। वहीं इस भयावह आपदा से जापान में सड़क, रेल व हवाई यातायात काफी प्रभावित हुआ है।

सेना के 17 हजार जवान तैनात

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 24 घंटे में प्रशांत महासागर तट से टकरा सकता है। उसके बाद उसके ग्रेटर टोक्यो की ओर बढ़ने की आशंका है, आगे भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। सरकार ने बचाव कार्य के लिए पुलिस और सेना के 17 हजार जवान तैनात किए हैं।

ये भी पढ़ें— जारी हुआ विज्ञापन : इन 5 बड़ी कंपनियों को बेचने की तैयारी में मोदी सरकार

बता दें कि 1958 में टोक्यो में सबसे खतरनाक तूफान इडा आया था। इसमें 1200 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 5 लाख घर बाढ़ की चपेट में आ गए थे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story