×

फिर भूकंप से हिला भारत! जोरदार झटके से दहशत में लोग, नापी गई तीव्रता

देश में भूकंप के डर से सहमे लोग सदमें से बाहर आ ही नही पा रहे कि तुरंत भूकंप का अगला झटका आ जा रहा है। भूकंप के झटके कम होने का नाम ही नही ले रहें हैं। भारत के राजस्थान में अब भूकंप ने अपना कहर बरपाया है। राजस्थान के बीकानेर में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

Vidushi Mishra
Published on: 8 Aug 2023 7:41 AM GMT
फिर भूकंप से हिला भारत! जोरदार झटके से दहशत में लोग, नापी गई तीव्रता
X

नई दिल्ली : देश में भूकंप के डर से सहमे लोग सदमें से बाहर आ ही नही पा रहे कि तुरंत भूकंप का अगला झटका आ जा रहा है। भूकंप के झटके कम होने का नाम ही नही ले रहें हैं। भारत के राजस्थान में अब भूकंप ने अपना कहर बरपाया है। राजस्थान के बीकानेर में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की जन-धन के हानि की खबर नहीं आई है।

एक दिन पहले भी भूकंप

इसी के साथ कल यानी शनिवार को चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के झटके चीन के गुआंग्शी जुआंग शहर में 5.2 तीव्रता पर महसूस किए गए है। भूकंप की जानकारी चीन के मौसम विभाग ने दी। शनिवार को चीन में भूकंप के झटके रात 11 बजे के करीब महसूस किए गए थे। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की क्षति की कोई खबर नहीं आई है।

यह भी देखें… भूकंप के तेज झटके! हिल गया शहर, घरों से भागे डरे-सहमे लोग

कापंती धरती

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान सहित भारत देश के कई राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि भारत और पाकिस्तान में आए इस भूकंप में कई लोगों की जान भी चली गई थी। उस समय यह भूकंप 6.2 रिक्टर पैमाने पर आया था।

जानकारी के लिए बता दें कि अगर इंडोनेशिया की बात करें तो इस शहर में लगभग हर एक-दो हफ्तों में भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। बीते दिनों भी इस शहर में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए थे। और भारत-पाकिस्तान की तरह यहां भी आए भूकंप ने कई लोगों की जान ले लीं थी।

भूकंप के तेज झटके! हिला गया शहर, घरों से भागे डरे-सहमे लोग

ये हैं भूकंप का कारण

भूगोल के अनुसार, पृथ्वी 12 टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है, जिसके नीचे तरल पदार्थ लावा के रूप में है। ये प्लेटें लावे पर तैर रही होती हैं। इनके टकराने से ही भूकंप आते हैं। टैक्‍टोनिक प्लेट्स अपनी जगह से हिलती रहती हैं और खिसकती भी हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि हर साल ये प्लेट्स करीब 4 से 5 मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। इस क्रम में कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। जिनकी वजह से भूकंप आते हैं।

यह भी देखें… मोदी की सफाई पर प्रकाश राज की गंदगी, पीएम से पूछा ये सवाल…

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story