×

भूकंप के तेज झटके! हिल गया शहर, घरों से भागे डरे-सहमे लोग

भूकंप के झटके कम होने का नाम ही नही ले रहें हैं। शनिवार को चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के झटके चीन के गुआंग्शी जुआंग शहर में 5.2 तीव्रता पर महसूस किए गए है। भूकंप की जानकारी चीन के मौसम विभाग ने दी

Vidushi Mishra
Published on: 8 Aug 2023 2:35 AM GMT (Updated on: 8 Aug 2023 2:47 PM GMT)
भूकंप के तेज झटके! हिल गया शहर, घरों से भागे डरे-सहमे लोग
X
भूकंप के तेज झटके! हिला गया शहर, घरों से भागे डरे-सहमे लोग

नई दिल्ली : भूकंप के झटके कम होने का नाम ही नही ले रहें हैं। शनिवार को चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के झटके चीन के गुआंग्शी जुआंग शहर में 5.2 तीव्रता पर महसूस किए गए है। भूकंप की जानकारी चीन के मौसम विभाग ने दी। शनिवार को चीन में भूकंप के झटके रात 11 बजे के करीब महसूस किए गए थे। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की क्षति की कोई खबर नहीं आई है।

यह भी देखें... जापान: तूफान हागिबिस ने मचाई तबाही, 1 की मौत और 70 लोग हुए घायल

पहले भी थर्राई धरती

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान सहित भारत देश के कई राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि भारत और पाकिस्तान में आए इस भूकंप में कई लोगों की जान भी चली गई थी। उस समय यह भूकंप 6.2 रिक्टर पैमाने पर आया था।

जानकारी के लिए बता दें कि अगर इंडोनेशिया की बात करें तो इस शहर में लगभग हर एक-दो हफ्तों में भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। बीते दिनों भी इस शहर में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए थे। और भारत-पाकिस्तान की तरह यहां भी आए भूकंप ने कई लोगों की जान ले लीं थी।

ऐसे आता है भूकंप

भूकंप ऐसे आता है- धरती की ऊपरी सतह 7 टेक्टोनिक प्लेटों की सहायता से बनी हुई है। इस दौरान ये प्लेंटे एक-दूसरे से समय-समय पर टकराती रहती है, जिससे वहां पर भूकंप का खतरा पैदा हो जाता है। वहां टकराने पर भूकंप आ जाता है।

यह भी देखें... भीषण बम विस्फोट: 11 पुलिस अधिकारियों की मौत, सर्च आपरेशन जारी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story