×

भीषण बम विस्फोट: 11 पुलिस अधिकारियों की मौत, सर्च आपरेशन जारी

जानकारी के अनुसार विस्फोट से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है अभी तक किसी की पहचान नही हो सकी है। वहीं आतंकवादियों की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Shivakant Shukla
Published on: 7 Aug 2023 4:45 PM GMT
भीषण बम विस्फोट: 11 पुलिस अधिकारियों की मौत, सर्च आपरेशन जारी
X

नई दिल्ली: भारत देश ही नहीं पूरी दुनिया आतंकवादियों से त्रस्त है। केन्या में सोमालिया के साथ लगने वाली दक्षिणी सीमा पर सड़क किनारे बम विस्फोट की घटना सामने आई है। इस विस्फोट में मौके पर पुलिस के 11 अधिकारियों की मौत हो गई है।

एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों की गश्ती करने वाली कार को लिबोई कस्बे के पास दामाजले हारे मार्ग पर करीब शाम चार बजे बम से उड़ा दिया गया।

ये भी पढ़ें— मस्जिद पर बड़ा हमला, 16 की मौत, 2 की हालत बेहद गंभीर

जानकारी के अनुसार विस्फोट से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है अभी तक किसी की पहचान नही हो सकी है। वहीं आतंकवादियों की छानबीन शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि अब तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन बताया जा रहा है कि शायद सोमालिया के अल शबाब आतंकियों ने इसे अंजाम दिया होगा।

ये भी पढ़ें—मुंबई: ड्रीमलैंड सिनेमा के पास इमारत में लगी भीषण आग, 8 लोगों को किया गया रेस्क्यू

बताते चलें कि अलकायदा से संबद्ध इस समूह ने हाल के कुछ वर्षों में केन्या के सुरक्षा बलों को निशाना बनाने शुरू कर दिया है। इस समूह ने सोमालिया के लड़ाकों से निपटने के लिए केन्या की ओर से सैनिक भेजे जाने के बाद 2011 में उससे बदला लेने की ठानी थी। जिसके बाद से केन्या में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story