×

जापान: तूफान हागिबिस ने मचाई तबाही, 1 की मौत और 70 लोग हुए घायल

जापान में शक्तिशाली तूफान हागिबिस ने दस्तक दी है, जिस वजह से 1 व्यक्ति की जान चली गई और 70 लोग इस तूफान की चपेट में आने से घायल हो गए हैं।

Shreya
Published on: 8 Aug 2023 2:24 AM GMT
जापान: तूफान हागिबिस ने मचाई तबाही, 1 की मौत और 70 लोग हुए घायल
X

जापान में शक्तिशाली तूफान हागिबिस ने दस्तक दी है, जिस वजह से 1 व्यक्ति की जान चली गई और 70 लोग इस तूफान की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। जापान सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए पूरे इंतेजाम किए हैं और काफी पहले वहां पर एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। बता दें कि इस तूफान के दस्तक की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन भी आया है।

यह भी पढ़ें: भीषण बम विस्फोट: 11 पुलिस अधिकारियों की मौत, सर्च आपरेशन जारी

अब तक की सबसे शक्तिशाली तूफान है हागिबिस-

तूफान हागिबिस जापान में अब तक के तूफानों में सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। क्योंकि इस वजह से देश के प्रमुख द्वीप होंशू में भूस्खलन की संभालना जताई जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, होंशू द्वीप के चिबा शहर में इसका कहर जारी है। जहां पर तेज हवाओं के चलते कई घरों की छतें उड़ गई हैं, साथ ही इसके वजह से कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके अलावा 3 लोगों के लापता होने की भी रिपोर्ट है।

1958 वाले तूफान की बराबरी कर सकता है-

मौसम विभाग के अनुसार, हागिबिस होंशू की ओर से प्रशांत महासागर के ऊपर से उत्तरी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। बता दें कि साल 1958 में आया हागिबिस कोंटो और इजू क्षेत्र में तबाही मचाई थी, जिससे 1,200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। माना जा रहा है कि इस साल का हागिबिस 1958 वाले तूफान की बराबरी कर सकता है। एजेंसी ने टोक्यो, इजू और शिलुओका प्रांत में भूस्खलन के लिए एक इमेरजेंसी अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने शनिवार के पूरे दिन भारी बारिश के साथ भूस्खलन होने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: पहले नॉमिनेशन में बाहर हुई ये एक्ट्रेस, जमकर फैंस कर रहें ट्रोल

जापान सरकार ने बुलाई आपात बैठक-

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, जापान सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए आपात बैठक बुलाई है। साथ ही मध्य, दक्षिण व पश्चिमी जापान के लोगों को इस पूरे सप्ताह सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा जापान के दो बड़ी एयरलाइन्स एनए और जेएएल ने दो हवाई अड्डों हनेदा और नरिता से निर्धारित सभी घरेलू उड़ानों को और ओसाका व चुबू के बीच कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया है। सेंट्रल जापान रेलवे कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की कि टोक्यो और नागोया के बीच शिनकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया है।

वर्ल्ड कप खेल भी हुआ रद्द-

बता दें कि तूफान के चलते शनिवार को होने वाली दो रग्बी वर्ल्ड कप खेल को भी रद्द कर दिया गया। इसके अलावा इससे सुजुका में इस वीकेंड का ग्रैंड प्रीक्स भी प्रभावित हो सकता है। तूफान की गति करीब 216 किलोमीटर प्रति घंटे है। इस तूफान ने टोक्यो में समुद्र किनारे खड़ी एक कार को भी चपेट में ले लिया और उसके ड्राइवर की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: मेडिकल में एक सीट देने के लिए लेते थे 60 लाख रुपये, इनकम टैक्स ने किया खुलासा

Shreya

Shreya

Next Story