×

धार्मिक आजादी पर UN में USA,UK और कनाडा ने चीन और पाकिस्तान को लताड़ा

यूएन में धार्मिक आजादी को लेकर एक लंबी बहस चल रही है। अमेरिका ने धार्मिक आजादी पर चीन और पाकिस्तान को खूब सुनाया। वहीं ब्रिटेन, कनाडा ने भी धार्मिक पक्षपात को लेकर पाकिस्तान और चीन को लताड़ा।

Roshni Khan
Published on: 23 Aug 2019 4:12 AM GMT
धार्मिक आजादी पर UN में USA,UK और कनाडा ने चीन और पाकिस्तान को लताड़ा
X

यूएन: यूएन में धार्मिक आजादी को लेकर एक लंबी बहस चल रही है। अमेरिका ने धार्मिक आजादी पर चीन और पाकिस्तान को खूब सुनाया। वहीं ब्रिटेन, कनाडा ने भी धार्मिक पक्षपात को लेकर पाकिस्तान और चीन को लताड़ा।

ये भी देखें:Happy Janmashtami: आज और कल मनाया जाएगा त्यौहार

यूएन में अमेरिकी प्रतिनिधि सैम ब्राउनबैक ने कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक भेदभावपूर्ण कानूनों और प्रथाओं से पीड़ित हैं। साथ ही चीन में धार्मिक स्वतंत्रता पर व्यापक और अनुचित प्रतिबंध बढ़ाए जा रहे हैं, इसे लेकर हम चितिंत हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधि सैम ब्राउनबैक ने कहा कि हम चीनी सरकार से उस राष्ट्र में सभी के मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान करने का आग्रह करते हैं।

ये भी देखें:मंत्रिमंडल विस्तार: जाने योगी सरकार में किसको क्या मिला, किसने क्या खोया

उसी जगह यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया भर के देशों से धार्मिक नफरत खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम के खिलाफ घृणा, ईसाइयों और अन्य धार्मिक समूहों के उत्पीड़न की भावना को खत्म किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यहूदियों की हत्या कर दी गई थी। मस्जिदों में मुस्लिमों को मारा जा रहा है। उनके धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। वहीं ईसाइयों को मारा जा रहा है और उनके चर्चों में आग लगाई जा रही है।

ये भी देखें:इमैनुएल मैक्रों बोले- कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना भारत का अंदरूनी मसला

धार्मिक नफरत फैलाने वालों को बाहर निकालना चाहिए

एंटोनियो गुटेरेस ने धार्मिक आधार पर हिंसा शिकार होने वाले के लिए मनाए जाने वाले गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर यह बात कही। उन्होंने धर्म आधारित हमलों को रोकने और जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उन्हें दंडित किए की मांग की। उन्होंने धार्मिक धार्मिक घृणा फैलाने वालों का बहिष्कार किए जाने की अपील की।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story