×

14 साल की लड़की से सेक्स के लिए 350 किमी. पैदल चला ये शख्स, आगे हुआ ये...

अरेस्ट किये गये युवक का नाम टॉमी ली जेनकिंस हैं। जो काइली मैरी नाम की लड़की से 350 किमी. की दूरी तय कर मिलने आया था। उससे इस शख्स की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी।

Aditya Mishra
Published on: 21 Aug 2023 11:48 AM GMT
14 साल की लड़की से सेक्स के लिए 350 किमी. पैदल चला ये शख्स, आगे हुआ ये...
X

न्यूयार्क: अमेरिका के विस्कॉन्सिन शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उस पर एक नाबालिग को यौन गतिविधि में फंसाने जैसे गंभीर आरोप है।

सबसे गौर करने वाली बात जो है, वो ये है कि पकड़ा गया युवक अमेरिका के इंडियानापोलिस उपनगर से विस्कॉन्सिन तक 350 किलोमीटर पैदल चलकर एक 14 साल की लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के लिए आया हुआ था। तभी पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

ये भी पढ़ें...अजब गजब: एक ऐसा देश जहां मुर्दों को कब्र में रखने के लिए लगता है किराया

अरेस्ट किये गये युवक का नाम टॉमी ली जेनकिंस हैं। जो काइली मैरी नाम की लड़की से 350 किमी. की दूरी तय कर मिलने आया था। उससे इस शख्स की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी।

इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। जानकारी के मुताबिक़ जेनकिंस बार-बार काइली मैरी पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब बना रहा था लेकिन जब काइली ने इंकार कर दिया तो जेनकिंस ने कहा वह खुद उसके पास आएगा।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: इस गांव के लोग कई सालों से नहीं मनाते श्राद्ध, न देते हैं दान

इसके बाद वह 350 किमी की दूरी तय कर उस 14 साल की लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैदल ही चल पड़ा। रास्ते में कई स्थानों पर रुककर वहां से उसने लड़की को तस्वीरें भी भेजी। इसके बाद जब वह विन्नैबागो काउंटी पहुंचा तो पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: एक ऐसा देश जहां पिता कर सकता है बेटी से शादी, पति को है रेप का हक

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story