×

बाइडेन ने भारत के इस दोस्त को बनाया विदेश मंत्री, जानिए एंटनी के बारे में

अमेरिका में जो बाइडेन की ताजपोशी की तैयारी शुरू हो गई है। इस बीच जो बाइडेन ने अपने कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों का ऐलान कर दिया है। बाइडेन की इस लिस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय के राजनयिक एंटनी ब्लिंकन का भी है।

Newstrack
Published on: 24 Nov 2020 6:51 AM GMT
बाइडेन ने भारत के इस दोस्त को बनाया विदेश मंत्री, जानिए एंटनी के बारे में
X
एंटोनी ब्लिंकेन को बाइडेन ने बनाया विदेश मंत्री

वॉशिंगटन: अमेरिका में जो बाइडेन की ताजपोशी की तैयारी शुरू हो गई है। इस बीच जो बाइडेन ने अपने कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों का ऐलान कर दिया है। बाइडेन की इस लिस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय के राजनयिक एंटनी ब्लिंकन का भी है। बाइडेन ने एंटनी ब्लिंकन को विदेश मंत्री नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने मान ली हार: अब जल्द होगी विदाई, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

विदेश नीति सलाहकार रह चुके हैं ब्लिंकन

58 वर्षीय ब्लिंकन ने ओबामा प्रशासन के दौरान उप विदेश मंत्री और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर कार्य किया है। बता दें कि इस बार अमेरिकी चुनाव में ब्लिंकन, बाइडन के राष्ट्रपति अभियान के लिए विदेश नीति सलाहकार भी रहे। इसके अलावा एंटनी ब्लिंकन ने मध्य पूर्व, चीन, यूरोप, ईरान और भारत पर बाइडन के अपने विचारों को आकार देने में मदद की है।

भारत के लिए अहम

अमेरिका में ब्लिंकन को मंत्रिपद मिलना भारत के लिए इसलिए अहम है, क्योंकि जब भारत-अमेरिका परमाणु समझौते की पुष्टि हुई थी, उस दौरान ब्लिंकन ही थे; जिन्होंने सीनेट भारत का पक्ष रखा था। क्योंकि तब सौदे के लिए दोनों दलों का समर्थन था। वहीं ओबामा इस सौदे को लेकर शुरुआती दौर में कुछ असमंजस में थे। ऐसे में ब्लिंकन ने भारत का पक्ष रखा था, इसलिए उन्हें भारत का पुराना दोस्त कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी: वैज्ञानिकों ने दी ये जानकारी, जंग जीतेगी दुनिया

इसके अलावा हाल ही में ब्लिंकन से एक इवेंट में पूछा गया था कि वे भारत और अमेरिका के संबंध को कैसे देखते हैं? इसपर ब्लिंकन ने कहा था कि मुझे लगता है कि उपराष्ट्रपति रहते हुए जो बाइडन के दृष्टिकोण से भारत के साथ संबंध को मजबूत करना और गहरा करना एक बहुत ही उच्च प्राथमिकता है। यह आम तौर पर इंडो-पैसिफिक के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका लोकतांत्रिक देश हैं। दोनों बड़ी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story