Lets Finish The Job: जो बाइडेन लड़ेंगे 2024 का राष्ट्रपति चुनाव, बोले- लोकतंत्र को बचाने के लिए मैदान में उतरना पड़ता है

US President Election 2024: जो बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव में फिर उतरने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले उनके चुनावी मैदान में उतरने पर संशय बना हुआ था। हाल के समय में बाइडेन की लोकप्रियता कम हुई है। लेकिन, अब तस्वीर साफ हो गई है।

Aman Kumar Singh
Published on: 25 April 2023 6:17 PM GMT (Updated on: 25 April 2023 6:26 PM GMT)
Lets Finish The Job: जो बाइडेन लड़ेंगे 2024 का राष्ट्रपति चुनाव, बोले- लोकतंत्र को बचाने के लिए मैदान में उतरना पड़ता है
X
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Social Media)

US Presidential Election 2024 : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बाइडेन ने अगले साल यानी 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार (25 अप्रैल) को अपनी दावेदारी का ऐलान किया। उनके उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (US Vice President Kamala Harris) ने भी दोबारा उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

डेमोक्रेट जो बाइडेन ने अपना चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है। उन्होंने 'लोकतंत्र बचाने' के लिए दोबारा राष्ट्रपति चुनने का आह्वान किया। अपने 3 मिनट के एक प्रमोशनल वीडियो के जरिए बाइडेन ने अपनी दावेदारी का ऐलान किया। यहां गौर करने वाली बात है कि, बाइडेन उसी तरह लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं जैसे भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टियां खासकर कांग्रेस कर रही है।

बाइडेन का कैंपेन 'Lets Finish The Job' लॉन्च

गौरतलब है कि, दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका (2024 US Presidential Election) में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। इसके मद्देनज़र राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 25 अप्रैल को राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान किया। बाइडेन ने ट्विटर और यूट्यूब पर अपना एक कैंपेन वीडियो साझा किया। इस कैंपेन का नाम उन्होंने 'लेट्स फिनिश द जॉब' (Lets Finish The Job)रखा है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story