×

खतरनाक एरिया 51: जहां कोई भी जा नहीं सकता, आज रहस्य से उठा पर्दा

इस दुनिया में कई अजीबो-गरीब चीजे हैं साथ ही कई ऐसी जगह भी हैं जहां जाने पर मनाही है। इन जगहों में से एक है एरिया 51। इस जगह को लेकर लोगों में भिन्नताएं हैं।

Newstrack
Published on: 25 July 2020 6:30 AM GMT
खतरनाक एरिया 51: जहां कोई भी जा नहीं सकता, आज रहस्य से उठा पर्दा
X
खतरनाक एरिया 51: जहां कोई भी जा नहीं सकता, आज रहस्य से उठा पर्दा

नई दिल्ली। इस दुनिया में कई अजीबो-गरीब चीजे हैं साथ ही कई ऐसी जगह भी हैं जहां जाने पर मनाही है। इन जगहों में से एक है एरिया 51। इस जगह को लेकर लोगों में भिन्नताएं हैं। इस बारे में एक समूह का कहना है कि इस जगह पर सैन्य अड्डा है। जबकि दूसरे समूह का कहना है कि इस जगह पर एलियंस को बंधक बनाकर रखा गया है।

ये भी पढ़ें... बारिश मचाएगी कहर: यूपी समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, हाई अलर्ट घोषित

लेकिन उपलब्ध आंकड़ों को देखे तो यह एक सैन्य अड्डा है, जिसका इस्तेमाल सैन्य सेवा के लिए किया जा रहा है। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि यह एरिया 51 अमेरिका के सबसे गोपनीय जगह में से एक है। तो अगर आपको एरिया 51 के बारे में नहीं पता है तो चलिए आपको बताते हैं कि एरिया 51 क्या है और यहां जाने पर रोक क्यों हैं।

ये है एरिया 51

तो सुनिए एरिया 51 अमेरिका के नेवादा में स्थित एक सैन्य अड्डा है। यह ग्रूम झील के किनारे है जो कि सूखी है। इस जगह पर क्या हो रहा है। इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें...चीन का तानाशाही रवैया, राष्ट्रपति की आलोचना करने पर इस नेता के खिलाफ मुकदमा

सैन्य कैंप को दिखाया गया

इससे पहले एरिया 51 के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी, लेकिन अब सैटलाइट के माध्यम से इस रहस्य से पर्दा उठा है, जिसमें रनवे के साथ-साथ सैन्य कैंप को दिखाया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस सैन्य अड्डा में 7 रनवे हैं जो कि अब बंद कर दिए गए हैं।

अमेरिका के इस एरिया के आस पास बहुत कड़ी सुरक्षा है। इसके लिए सेना की एक टुकड़ी पहाड़ पर निगरानी करती रहती है। इस क्षेत्र में हवा और स्थल दोनों मार्गों के माध्यम से आवाजाही पर पूरी तरह रोक है।

ये भी पढ़ें...दिल बेचारा देखते-देखते लोग करने लगे #Boycott china, जानें क्या है कनेक्शन

घातक प्रहार की भी इजाजत

और अगर कोई नियम का उल्लंघन करता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। इसके साथ ही गश्त कर रहे सैनिकों पर भी कार्रवाई होती है। इसके लिए सेना को घातक प्रहार की भी इजाजत है।

वहीं ये भी बताया जाता है कि अमेरिका के नक्शे में भी इस जगह का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि, कई जानकारों का कहना है कि उस जगह पर एलियंस विषय पर भी रिसर्च किए जाते हैं। कई बार उन्होंने परजीवी यान के खराब डिस्क को अपने यान में भी जोड़ा है, लेकिन अब तक इसकी पूरी तरह से कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें...घर लौटा अगवा बच्चा: 12 घंटों में बड़ा खुलासा, ऐसे बदमाशों के चंगुल से हुआ आजाद

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story