×

न्यूजीलैंड में हुआ नए साल का आगाज, जानिए क्या है बाकी देशों का हाल

भारतीय समय के मुताबिक, शाम करीब 4.30 बजे न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में (स्थानीय समय 12 बजे) न्यू ईयर का जश्न शुरू हुआ। वहां जमकर आतिशबाजी हुई. स्काई टावर पर लगभग 5 मिनट तक आतिशबाजी हुई।

Newstrack
Published on: 31 Dec 2020 12:42 PM GMT
न्यूजीलैंड में हुआ नए साल का आगाज, जानिए क्या है बाकी देशों का हाल
X
दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत भारत के अलग-अलग राज्यों में नये साल के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

नई दिल्ली: भारत में जहां लोग नये साल का जश्न मनाने के लिए इतंजार में बैठे हुए है। वहीं दुनिया भर के कई देशों में नये साल 2021 का आगाज हो चुका है।

लोग इस वक्त पूरी तरह से जश्न में डूबे हुए हैं। हर तरफ आतिशबाजी का शोर सुनाई दे रहा है। चारों तरफ-रोशनी ही रोशनी नजर आ रही है।

न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज हो गया है। दुनिया के बाकि देशों को छोड़कर न्यूजीलैंड सबसे पहले नए साल का जश्न मना रहा है।

इस बार कोरोना वायरस के चलते नए साल का जश्न कुछ अलग तरीके से मनाया जा रहा है। यहां पर ज्यादातर लोग अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए साल का स्वागत कर रहे हैं।

ट्रंप ने अपने नागरिकों को वापस नहीं बुलाने वाले देशों के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम

5:32 PM: फिजी में भी नए साल की शुरुआत



5:12 PM : NZ में नए साल पर जोरदार आतिशबाजी

भारतीय समय के मुताबिक, शाम करीब 4.30 बजे न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में (स्थानीय समय 12 बजे) न्यू ईयर का जश्न शुरू हुआ। वहां जमकर आतिशबाजी हुई. स्काई टावर पर लगभग 5 मिनट तक आतिशबाजी हुई।

कोरोना: नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली की अकड़ पड़ी ढीली, अब भारत से मांगी मदद

Happy New Year न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज, जानिए बाकी देशों में कैसी है तैयारियां (फोटो:सोशल मीडिया)

भारत से पहले इन देशों में होगा नया साल

दुनिया में सबसे पहले नया साल टोंगा, समोआ और किरिबाती द्वीपों में मनाया जाएगा। यहां 31 दिसंबर की शाम करीब 3:30 बजे ही नया साल शुरू हो जाएगा।

इसके बाद न्यूजीलैंड के लोग खुशियां मनाएंगे और फिर ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया में लोग नए साल का स्वागत करेंगे।

भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे ही न्यूजीलैंड में नया साल शुरू हो जाएगा, वहीं शाम 5:30 बजे ही रूस के लोग नए साल की खुशियां मनाने लगेंगे।

भारत के बाद नया साल मनाएगा पाकिस्तान

जहां चीन, बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल भारत से पहले नए साल का जश्न मनाएंगे। वहीं पाकिस्तानी हमसे आधा घंटे बाद रात 12:30 बजे नए साल मनाएंगे। म्यांमार में रात 11 बजे और बांग्लादेश में रात 11:30 बजे नए साल शुरू हो जाएगा। चीनी तो 31 दिसंबर की रात 9:30 बजे से ही नया साल मनाने लगेंगे।

Happy New Year नये साल के जश्न में डूबे लोग(फोटो:सोशल मीडिया)

भारत में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत भारत के अलग-अलग राज्यों में नये साल के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

बात करें अगर मुंबई की तो यहां नए साल साल के जश्न के मद्देनजर धारा-144 लागू कर दी गई है। 5 या 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। यहां लोग रात 11 बजे तक उत्सव मना सकते हैं। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू है।

11 बजे के बाद रेस्टोरेंट, बार, पब, बीच या छत पर पार्टी की अनुमति नहीं है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, हमम ड्रोन से नजर रखेंगे। कोई शराब पिया मिलेगा तो उस पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले भी दर्ज किए जाएंगे।

नए साल में महातबाही: यहां फटी धरती, जमींदोज हुए कई मकान, इतने लोग लापता

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story