×

भागे दूल्हे राजा: अचानक शादी के बीच पहुंची महिला, बरातियों ने पकड़ा अपना सर

अपनी पत्नी से झूठ बोलकर शादी करने गए शख्स की जानकारी कुछ लोगों ने उसकी पहली पत्नी को दे दी। इसके बाद पहली पत्नी शादी के बीच में पहुंच गई और हंगामा हो गया। पहली पत्नी ने तुरंत शादी रोकने की मांग की।

Newstrack
Published on: 14 Oct 2020 9:07 AM GMT
भागे दूल्हे राजा: अचानक शादी के बीच पहुंची महिला, बरातियों ने पकड़ा अपना सर
X
वहीं अब इस पूरे मामले में कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला का कहना है कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली। उन्होंने दरोगा अमित यादव को मौके पर भेज दिया।

नई दिल्ली: शादी समारोह में अचानक एक महिला पहुंचकर शादी रोकने के लिए कहती है। महिला का कहना था कि शादी करने वाला शख्स उसका पति है। ऐसा कहने वाली महिला के साथ एक छोटा बच्चा भी है। कथित तौर पर जिस युवक की शादी हो रही थी उसने अपनी पहली पत्नी को बताया था कि वह दफ्तर के काम से शहर से बाहर जा रहा है। लेकिन वह एक अन्य महिला से शादी करने पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शादी का वीडियो

अपनी पत्नी से झूठ बोलकर शादी करने गए शख्स की जानकारी कुछ लोगों ने उसकी पहली पत्नी को दे दी। इसके बाद पहली पत्नी शादी के बीच में पहुंच गई और हंगामा हो गया। पहली पत्नी ने तुरंत शादी रोकने की मांग की। सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब शादी की ये कहानी खूब वायरल हो रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ये घटना अफ्रीकी देश जाम्बिया के लुसाका की है। दोबारा शादी की कोशिश कर रहे युवक का नाम अब्राहम मुयुंडा है।

wife stoped her husband marriege-2

ये भी देखें: सलमान और अक्षय से मुझे जान का खतरा- इस बड़े एक्टर ने PM मोदी से मांगी मदद

ये शादी नहीं हो सकती-यह शख्स मेरा पति है

रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली पत्नी से झूठ बोलकर युवक एक चर्च में शादी के लिए पहुंचा था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि पहली पत्नी कहती है- 'ये शादी नहीं हो सकती। यह शख्स मेरा पति है।' पहली पत्नी के शादी रोकने की मांग करने पर वहां पहुंचे गेस्ट हैरान रह गए। पहली पत्नी ने यह भी कहा कि हमारा तलाक नहीं हुआ है, हमारे बीच कभी झगड़ा भी नहीं हुआ है। नहीं पता चल रहा है कि यहां क्या हो रहा है।

ये भी देखें: Tapsee Pannu ने Maldives में कराया Bikini Video Shoot, हुआ Viral

दुल्हन को पता था कि युवक पहले से शादीशुदा है

महिला के साथ में एक बच्चा भी था और ऐसा समझा जाता है कि जिस पुरुष को वह अपना पति बता रही थी, बच्चा भी उसी का था। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद दूल्हे को पुलिस स्टेशन जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि दुल्हन को पता था कि युवक पहले से शादीशुदा है, फिर भी उसने शादी का फैसला किया। पहली शादी के दौरान दूसरी शादी करने पर जाम्बिया में 7 साल तक की सजा हो सकती है।

Newstrack

Newstrack

Next Story