×

खूंखार महिला: गर्भवती को मारा फिर गर्भ से भ्रूण निकाल लिया, हैवान बनी सहेली

सड़क के किनारे खून से लथपथ मिली पार्कर ने पुलिस को बताया था कि उसने अभी बच्चे को जन्म दिया है, जो सांस नहीं ले पा रहा है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को उसकी बातों पर संदेह हुआ, जांच-पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Newstrack
Published on: 16 Oct 2020 6:43 AM GMT
खूंखार महिला: गर्भवती को मारा फिर गर्भ से भ्रूण निकाल लिया, हैवान बनी सहेली
X
खूंखार महिला: गर्भवती को मारा फिर गर्भ से भ्रूण निकाल लिया, हैवान बनी सहेली

टेक्सास: एक महिला ने ऐसा जुर्म किया है कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसकी जमानत के लिए 50 लाख डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपये) के मुचलके की शर्त रखी गई। यह घटना अमेरिका के टेक्सास की है जहां एक अमेरिकी महिला ने एक गर्भवती महिला की हत्या कर उसके गर्भ से भ्रूण को निकाल लिया था। 27 वर्षीय टेलर पार्कर को टेक्सास (Texas) की जेल में रखा गया था।

पुलिस को पार्कर की बातों पर संदेह हुआ

बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खून से लथपथ मिली पार्कर ने पुलिस को बताया था कि उसने अभी बच्चे को जन्म दिया है, जो सांस नहीं ले पा रहा है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि पुलिस को उसकी बातों पर संदेह हुआ और जांच-पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एक गर्भवती महिला रीगन सीमन्स-हैनकॉक को मृत पाया गया था

दरअसल उसी दिन पड़ोसी राज्य टेक्सास के ही एक शहर में एक गर्भवती महिला रीगन सीमन्स-हैनकॉक को मृत पाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि उसके गर्भ से बच्चा गायब है। रीगन का शव उस जगह से लगभग 15 मील (20 किलोमीटर) दूर पाया गया, जहां से पार्कर को उठाया गया था। पार्कर पर अब टेक्सास में हत्या और अपहरण संबंधित धाराएं लगाकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

dengerous women-2

ये भी देखें: यूपी में जहरीली हवा का खतराः 15 दिन में जलाई गई इतनी पराली, गंभीर बने हालात

पार्कर और रीगन फेसबुक फ्रेंड थे

पार्कर पर आरोप है कि उसने न्यू बोस्टन घर में रीगन की हत्या की। रीगन यहां अपने पति होमर और तीन वर्षीय बेटी किनली के साथ रहती थीं। रीगन के फेसबुक पोस्ट्स के अनुसार, पार्कर ने पीड़ित के साथ समय बिताया- और कथित हत्या से एक दिन पहले उसे एक बेबी गिफ्ट दिया था। पार्कर और रीगन फेसबुक फ्रेंड थे। वहां हुई दोस्ती के बाद दोनों बीते साल एक दूसरे से मिले थे।

ये भी देखें: हाथरस कांड: आरोपी के घर से CBI को मिला ऐसा सामान, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

पार्कर ने न्यू बोस्टन घर में रीगन की हत्या की

इसी दौरान कथित हत्या की आरोपी ने रीगन, होमर और किनली के साथ तस्वीरें खींचीं। रीगन की मां ब्रूक्स ने कहा कि होमर और मेरी बेटी ने अपना घर खरीदा और बीते साल शादी की थी। उन्होंने कड़ी मेहनत की। प्रेगनेंट होने के बावजूद रीगन अभी टेक्सकाना में फ्लाइंग बर्गर एंड सीफूड में काम कर रही थी। रीगन की मां ब्रूक्स के अनुसार अदालत में मामला होने के कारण वह इस घटना के आपराधिक दृष्टिकोण पर कोई बात नहीं कह सकती हैं। उन्होंने कहा, आपको कभी नहीं लगता कि ऐसा कुछ भी होगा। यह एक टीवी शो की तरह है। आप वास्तविक जीवन में ऐसा होते नहीं देखेंगे।'

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story