×

ये हैं दुनिया के ताकतवर नेता व राष्ट्र प्रमुख, जानिए किसकी कितनी है सैलरी?

संसार में जितने भी देश होते है उसका अपना प्रधान होता है। जो कहीं राष्ट्रपति तो कहीं प्रधानमंत्री कहलाते हैं। हर देश की सरकार अपने राष्ट्र प्रमुख को वेतन, भत्ते भी और सुविधाएं देती है। कई देशों में राष्ट्रपति देश का प्रधान होता है, फिर भी वहां के प्रधानमंत्री को उनके बराबर सैलरी मिलती है।

suman
Published on: 2 Dec 2019 3:40 PM GMT
ये हैं दुनिया के ताकतवर नेता व राष्ट्र प्रमुख, जानिए किसकी कितनी है सैलरी?
X

नईदिल्ली: संसार में जितने भी देश होते है उसका अपना प्रधान होता है। जो कहीं राष्ट्रपति तो कहीं प्रधानमंत्री कहलाते हैं। हर देश की सरकार अपने राष्ट्र प्रमुख को वेतन, भत्ते भी और सुविधाएं देती है। कई देशों में राष्ट्रपति देश का प्रधान होता है, फिर भी वहां के प्रधानमंत्री को उनके बराबर सैलरी मिलती है। क्या अनुमान लगा सकते हैं कि इन राष्ट प्रमुखों को कितना वेतन मिलता होगा? क्या जानते हैं कि दुनिया के वो कौप्रधानन से राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वेतन मिलता है? तो आज इस लेख से जानते हैं कि संसार में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले टॉप राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री..

*फ्रांस के प्रधानमंत्री एदुआर्द फिलिप, इनका वार्षिक वेतन - 2,20,505 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.57 करोड़ रुपये)। जो देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 40,145.94 अमेरिकी डॉलर (करीब 28.75 लाख रुपये)। फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों राष्ट्र प्रमुख हैं। इनके पास प्रधानमंत्री फिलिप से ज्यादा अधिकार हैं। लेकिन दोनों की तनख्वाह लगभग बराबर है।

यह पढ़ें....खरीदिये मनपंसद नंबर! अगर चाहिए अपनी गाड़ी के लिए लकी नंबर, तो हो जाइये तैयार

* जिम्मी मोराल्स राष्ट्रपति, गौतमाला, वार्षिक वेतन - 2,27,099 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.62 करोड़ रुपये)। देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 7,421.29 अमेरिकी डॉलर (करीब 5.31 लाख रुपये)।

*आयरलैंड के प्रधानमंत्री लिओ वराडकर का वार्षिक वेतन - 2,34,447 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.67 करोड़ रुपये) देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 66,548.10 अमेरिकी डॉलर (करीब 47.65 लाख रुपये)।

*आइसलैंड के प्रधानमंत्री कैटरीन जैकोब्स्दोतिर का वार्षिक वेतन - 2,42,619 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.73 करोड़ रुपये) देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 49,704.76 अमेरिकी डॉलर (करीब 35.64 लाख रुपये)।आइसलैंड में राष्ट्रपति की मूल वेतन प्रधानमंत्री से ज्यादा है। लेकिन अधिकार प्रधानमंत्री के पास ज्यादा हैं। राजनीति में आने से पहले कैटरीन का करियर मीडिया और शैक्षणिक क्षेत्र में रह चुका है।

*स्वीडन के प्रधानमंत्री, स्टीफन लॉफेन, का वार्षिक वेतन - 2,44,615 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.75 करोड़ रुपये)। देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 46,519.75 अमेरिकी डॉलर (करीब 33.35 लाख रुपये)। स्टीफन ने अपना करियर एक वेल्डर के रूप में शुरू किया था। लेकिन जल्द ही ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि के रूप में पहचान बना ली और राजनीति में आ गए।

*मेट्टे फ्रेडेरिकसेन प्रधानमंत्री, डेनमार्क, का वार्षिक वेतन - 2,49,774 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.79 करोड़ रुपये)।देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 46,329.81 अमेरिकी डॉलर (करीब 33.22 लाख रुपये)। हालांकि डेनमार्क की रानी मार्ग्रेथ 2 को करीब 1.35 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 96.88 करोड़ रुपये) सैलरी मिलती है, लेकिन उनके पास कोई राजनितिक पद नहीं है। राजनीतिक तौर पर फिलहाल मेट्टे डेनमार्क प्रमुख हैं।*

*लिस्टेंस्टीन यूरोपीय देश प्रधानमंत्री, एड्रियन हस्लर का वार्षिक वेतन - 2,54,660 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.82 करोड़ रुपये)। एड्रियन राजनीति में आने से पहले बैंकर थे।

यह पढ़ें....मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक भगवती सिंह विशारद के निधन पर गहरा शोक जताया

*बेल्जियम के प्रधानमंत्री सोफी विल्म्स। वार्षिक वेतन - 2,62,964 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.88 करोड़ रुपये)।देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 42,497.40 अमेरिकी डॉलर (करीब 30.47 लाख रुपये)।बेल्जियम लोगों पर दुनिया में सबसे ज्यादा आयकर लगाने वाला देश है।

*कनाडा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का वार्षिक वेतन - 2,67,041 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.91 करोड़ रुपये)। देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 44,134.80 अमेरिकी डॉलर (करीब 31.64 लाख रुपये)

*दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति, सिरिल रामाफोसा का वार्षिक वेतन - 2,73,470 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.96 करोड़ रुपये)। देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 12,317.97 अमेरिकी डॉलर (करीब 8.83 लाख रुपये)।

जेवियर बेटल प्रधानमंत्री, लग्जमबर्ग का वार्षिक वेतन - 2,78,035 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.99 करोड़ रुपये)।देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 93,891.49 अमेरिकी डॉलर (करीब 67.32 लाख रुपये)। अपने नेता प्रमुख को सबसे ज्यादा वेतन देने वाले शीर्ष 10 देशों में लग्जमबर्ग सबसे छोटा देश है। यहां के हर नागरिक के पास भी अच्छी खासी संपत्ति है।

*ऑस्ट्रिया के चांसलर ब्रिगिट बियर्लीन का वार्षिक वेतन - 3,28,584 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.35 करोड़ रुपये)। देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 45,478.96 अमेरिकी डॉलर (करीब 32.61 लाख रुपये)।

*मॉरिटानिया (अफ्रीकी देश) राष्ट्रपति, मोहम्मद औलद गजौनी का वार्षिक वेतन - 3,30,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.36 करोड़ रुपये)। देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 3,655.37 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.62 लाख रुपये)। फिर भी चीनी राष्ट्रपति और मॉरिटानिया के राष्ट्रपति की कमाई में ज्यादा अंतर नहीं है।

*जेसिंडा अर्डर्न प्रधानमंत्री, न्यूजीलैंड का वार्षिक वेतन - 3,39,862 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.43 करोड़ रुपये)।देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 35,244.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 25.27 लाख रुपये)।

यह पढ़ें....खतरे में पाकिस्तान! सेना चीफ बाजवा का आर्मी के सात जनरलों ने किया विरोध

*जर्मनी के चांसलर एंजेला मर्केल। का वार्षिक वेतन - 3,69,727 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.65 करोड़ रुपये)।देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 46,719.29 अमेरिकी डॉलर (करीब 33.50 लाख रुपये) ।एंजेला मर्केल दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला मानी जाती हैं। वह 2005 से जर्मनी में चांसलर के पद पर बनी हुई हैं। उनकी सैलरी जर्मन नागरिकों के औसत वेतन से करीब आठ गुना ज्यादा है।

*ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन का वार्षिक वेतन - 3,78,415 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.71 करोड़ रुपये)। देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 46,554.63 अमेरिकी डॉलर (करीब 33.38 लाख रुपये)।वैसे तो ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्र प्रमुख महारानी एलिजाबेथ 2 हैं। हालांकि इस पद पर चुनाव नहीं होता। प्रधानमंत्री की सिफारिश पर महारानी गवर्नर जनरल को नियुक्त करती हैं। इनका वेतन प्रधानमंत्री से भी ज्यादा है। फिलहाल गवर्नर जनरल डेविड हर्ले हैं। इनकी सालाना तनख्वाह 4.95 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 3.55 करोड़ रुपये) है।

*अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का , वार्षिक वेतन - 4,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.86 करोड़ रुपये)। देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 54,440.90 अमेरिकी डॉलर (करीब 39.03 लाख रुपये)। एक रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप अपनी पूरी सैलरी दान कर देते हैं, क्योंकि उन्होंने इसका वादा किया था। प्रति व्यक्ति जीडीपी - 54,440.90 अमेरिकी डॉलर (करीब 39.03 लाख रुपये)। एक रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप अपनी पूरी सैलरी दान कर देते हैं, क्योंकि उन्होंने इसका वादा किया था।

*उली मौरर राष्ट्रपति, स्विट्जरलैंड का वार्षिक वेतन - 4,82,958 अमेरिकी डॉलर (करीब 3.46 करोड़ रुपये)।देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 56,473.64 अमेरिकी डॉलर (करीब 40.49 लाख रुपये।

*कैरी लैम चीफ एग्जीक्यूटिव, हॉन्ग कॉन्ग का वार्षिक वेतन - 5,68,400 अमेरिकी डॉलर (करीब 4.07 करोड़ रुपये)। देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 57,081.14 अमेरिकी डॉलर (करीब 40.93 लाख रुपये)।

*सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग का वार्षिक वेतन - 16,10,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 11.54 करोड़ रुपये)। देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी - 57,081.14 अमेरिकी डॉलर (करीब 62.25 लाख रुपये)

*भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी 19.92 लाख रुपये सालाना है। अक्तूबर 2019 में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2018 के लिए अपनी वार्षिक आय भी इतनी ही बताई थी। वहीं, राष्ट्रपति को 1.50 लाख रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।

भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी (GDP per capita India) मार्च 2019 के अनुसार 2,041 अमेरिकी. डॉलर (करीब 1.46 लाख रुपये) है।

यह पढ़ें....अगस्ता वेस्टलैंड: मनी लॉन्ड्रिंग केस में स्पेशल कोर्ट से रतुल पुरी को मिली जमानत

suman

suman

Next Story