×

युद्ध में आतंकी हमला: दोनों देशों में अचानक भयानक बमबारी, मारे जा रहे सैनिक

सीमा पर लगातार तनातनी के चलते भारत और चीन के बीच जंग के हालात बनते नजर आ रहे हैं। ऐसे में दुनिया के दो देशों के बीच भीषण युद्ध पहले से ही शुरू हो गया है। बीते 6 दिनों से अजरबैजान और अर्मेनिया में युद्ध चल रहा है।

Newstrack
Published on: 3 Oct 2020 7:18 AM GMT
युद्ध में आतंकी हमला: दोनों देशों में अचानक भयानक बमबारी, मारे जा रहे सैनिक
X
सीमा पर लगातार तनातनी के चलते भारत और चीन के बीच जंग के हालात बनते नजर आ रहे हैं। ऐसे में दुनिया के दो देशों के बीच भीषण युद्ध पहले से ही शुरू हो गया है।

नई दिल्ली: सीमा पर लगातार तनातनी के चलते भारत और चीन के बीच जंग के हालात बनते नजर आ रहे हैं। ऐसे में दुनिया के दो देशों के बीच भीषण युद्ध पहले से ही शुरू हो गया है। बीते 6 दिनों से अजरबैजान और अर्मेनिया में युद्ध चल रहा है। इस जंग में अब तक 2700 सैनिकों की मौत हो चुकी है और बिगड़ती स्थितियों को देखते हुए अब दोनों देश एक दूसरे के लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। वहीं अब बड़ी खबर ये है कि तुर्की (Turkey) और पाकिस्तान (Pakistan) ने अजरबैजान के पक्ष में आतंकवादियों को युद्ध में उतार दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार की सूचना अर्मेनिया के उप विदेश मंत्री ने दी है। हालातों को देखते हुए टर्की और पाकिस्तान की वजह से दो देशों के इस युद्ध के विश्वयुद्ध में बदलता हुआ नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें... अमेरिका हमले का तैयार: देश की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, दुश्मनों को चेताया

युद्ध जारी

ऐसे में नागोर्नो-काराबाख अजरबैजान और अर्मेनिया के बीच युद्ध जारी है। इसके साथ ही ईसाई बहुल अर्मेनिया के खिलाफ इस्लाम बहुल देश अजरबैजान को इस्लामी देश पूरा समर्थन देकर बर्बाद करना चाहते हैं। इस साजिश के खेल का अगुवा तुर्की है, जिसे पाकिस्तान सहयोग दे रहा है। ऐसे में फ्रांस (France) ने भी माना है कि तुर्की ने सीरिया में लड़ रहे हजारों जिहादी लड़ाकों को अजरबैजान की तरफ से लड़ने के लिए भेजा है।

इसके अलावा नागोर्नो-काराबाख में कब्जे के लिए चल रही इस जंग का असर अर्मेनिया और अजरबैजान के तमाम शहरों में दिखाई दे रहा है। वहीं दोनों ही देश एक दूसरे पर आम लोगों पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों के घर और सामान पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं।

World war फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...भयानक बारिश का अलर्ट: बादलों ने लिया ऐसा रूप, अब आने वाली है कड़ाके की ठंड

2700 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके

वहीं अब अजरबैजान अपने किलर ड्रोन से अर्मेनिया के टैंकों को निशाना बना रहा हैं, तो अर्मेनिया की मिसाइलें अजरबैजान के टैंकों पर आफत बनकर बरस रही हैं। इस युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के 2700 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

अर्मेनिया के उप विदेश मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया अजरबैजान अपन लड़ाकू विमानों और अर्टिलरी से अर्मेनिया के लोगों को निशाना बना रहा है। अजरबैजान ने अपने सैन्य उपकरणों, हवाई जहाज, भारी तोपखाने के साथ नागोर्नो काराबाख पर हमला शुरू किया है।

ये भी पढ़ें...फिर गैंगरेप से हिला देश: कुछ ना कर पाई शिवराज सरकार, परिवार में मातम

Newstrack

Newstrack

Next Story