Assam Mizoram Violence Updates: असम के 5 पुलिसकर्मियों के मौत पर मना 'जश्न', CM बिस्वा ने शेयर किया ये वीडियो

Assam Mizoram Violence Updates: असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर बीते सोमवार को असम और मिजोरम सीमा पर हिंसा ने भयानक रूप ले लिया। इस हिंसा में 5 असम पुलिस कर्मियों की मौत हो गई।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-07-27 03:42 GMT

असम-मिजोरम विवाद (फोटो- सोशल मीडिया)

Assam Mizoram Violence Updates: असम-मिजोरम सीमा (Assam Mizoram border) विवाद को लेकर बीते सोमवार को असम और मिजोरम सीमा पर हिंसा ने भयानक रूप ले लिया। मिजोरम और असम पुलिस के बीच हुए इस हिंसा में 5 असम पुलिस कर्मियों (Assam Police)  की मौत हो गई। वही 50 से अधिक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस मामले के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।

आपको बता दें कि इस हादसे को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उपद्रवी पुलिसकर्मियों के मौत का जश्न मनाते हुए दिख रहे है। यह वीडियो कोई और नहीं बल्कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma Tweet) ने शेयर किया है। दरअसल सीएम बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने असम-मिजोरम सीमा पर हुए विवाद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मिजोरम के उपद्रवी असम के पुलिस कर्मियों के मौत का जश्न मना रहे हैं।

सीएम बिस्वा ने शेयर किया हिंसा का वीडियो

सीएम बिस्वा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "5 असम पुलिस कर्मियों की हत्या और कई लोगों के घायल करने के बाद मिजोरम पुलिस और गुंडे कुछ ऐसे जश्न मना रहे हैं। दुखद और भयावह।" वहीं मिजोरम मुद्दे पर असम सरकार ने प्रेस स्टेटमेंट भी जारी किया है।

सीएम बिस्वा सरमा ने अपने एक ट्वीट में यह भी कहा है कि, "असम-मिजोरम सीमा पर हुए विवाद के अब स्पष्ट सबूत सामने आने लगे हैं जो दुर्भाग्य से दिखाते हैं कि मिजोरम पुलिस ने असम पुलिसकर्मियों के खिलाफ लाइट मशीन गन (एलएमजी) का इस्तेमाल किया है। यह दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है और यह हिंसा स्थिति की मंशा और गंभीरता के बारे में बहुत कुछ बयां करती है।"

इस ट्वीट के बाद दोनों राज्यों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गया है। मिजोरम के मुख्यमंत्री ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "कछार के रास्ते मिजोरम लौट रहे मासूम दंपति के साथ ठगों और गुंडों ने मारपीट की।आप इन हिंसक कृत्यों को कैसे जायज ठहराने जा रहे हैं?"

दोनों राज्य के सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा (Zoramthanga) और सीएम बिस्वा सरमा ने केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है। बिस्वा ने अमित शा और पीएमओ को एक पोस्ट टैग करते हुए लिखा है, "मैंने अभी-अभी माननीय मुख्यमंत्री जोरमथांगा से बात की है।मैंने दोहराया है कि असम हमारे राज्य की सीमाओं के बीच यथास्थिति और शांति बनाए रखेगा। मैंने आइजोल जाने और जरूरत पड़ने पर इन मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की है"।

क्या है मामला

बताते चलें कि असम का कछार, हैलाकांडी और करीमगंज का क्षेत्र मिजोरम के कोलासिब आइजोल और ममित जिलों से जुड़ता है। साल 2020 और फरवरी 2021 में क्षेत्रीय विवाद के कारण दोनों राज्यों के बीच झड़प हो गई। वहीं असम पुलिस ने कथित तौर वहा के अतिक्रमण को हटाना शुरू किया, जिससे जमीनी विवाद का मामला शुरू हुई। इसी मामले को लेकर 10 जुलाई को जब असम सरकार ने अपनी टीम भेजी तो कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलाबारी से हमला कर दिया। तब से ये विवाद चलता आ रहा है।

Tags:    

Similar News