हाथों का ये निशान! आपकी क़िस्मत से जुड़े हैं कई तार

ऐसे लोग एकांत में रहना पसंद करते हैं और इन्हें अपने किसी भी काम में किसी और का हस्तक्षेप पसंद नहीं होता। साथ हीं ये लोग हर चीज में उम्मीद से अधिक पाने की लालसा रखने वाले भी होते हैं।

Update: 2023-05-31 11:04 GMT

नई दिल्ली: क्या आप को मामूल है आपके शरीर की बनावट भी आपके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में कई राज बयां कर देती हैं। वास्तव में इसका आधार वही बताया जाता है, जो समुद्र शास्त्र में वर्णित हस्तरेखा विज्ञान का है।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

आइये हम आपको बताते हैं कि किस प्रकार किसी व्यक्ति की दो उंगलियों, अनामिका और तर्जनी, की लंबाई को देखकर उसके गुणों और स्वभाव के बारे में काफी कुछ अनुमान लगाया जा सकता है।

अनामिका से बड़ी हो तर्जनी...

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

ऐसा माना जाता रहा है कि जिन लोगों की तर्जनी उंगली, अनामिका की अपेक्षा अधिक बड़ी होती है, ऐसे लोगों में आत्मविश्वास ज्यादा होता है।

ऐसे लोग एकांत में रहना पसंद करते हैं और इन्हें अपने किसी भी काम में किसी और का हस्तक्षेप पसंद नहीं होता। साथ हीं ये लोग हर चीज में उम्मीद से अधिक पाने की लालसा रखने वाले भी होते हैं।

यह भी पढ़ें. होंठों की लाल लिपिस्टिक! लड़कियों के लिए है इतनी खास

अनामिका बड़ी हो तर्जनी...

जिस व्यक्ति की अनामिका उंगली की लंबाई तर्जनी से अधिक होती है, ऐसी मान्यता है कि वे व्यक्ति स्वभाव से काफी दृढ़निश्चयी होते हैं। ये जिस काम को करने का निश्चय करते हैं, उसको पूरा करके हीं मानते हैं।

ऐसे लोगों काफी प्रैक्टिकल होते है। ये हवा में महल बनाने के ख्वाब नहीं देखते, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल करने का प्रयास करते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है, लेकिन स्वभाव से थोड़े गुस्से वाले भी होते हैं।

जब बराबर हो अनामिका और तर्जनी...

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की अनामिका और तर्जनी उंगली एक दूसरे के बराबर होती है, वह लोग स्वभाव से काफी स्नेही माने जाते हैं।

ये अपने दोस्तों और परिवार वालों से कनेक्टेड रहना पसंद करते हैं। साथ हीं भोलापन और इमानदारी भी इनकी सबसे बड़ी खासियत है।

वैसे तो ये झगड़े झंझट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन यदि किसी ने इनको जानबूझकर उकसाया तो समझो कि उसकी खैर नहीं।

यह भी पढ़ें. महिलाओं के ये अंग! मर्दो को कर देते हैं मदहोश, क्या आप जानते हैं

Tags:    

Similar News