पैसे वाली राशियाँ : ऐसे लोग सिर्फ धन से करते हैं प्यार, जानें इनके बारे में

जब इंसान प्यार में होता है तो उसे दुनिया के सुख-दुख की परवाह नहीं होती। उसे तो बस मतलब होता हैं अपने प्यार से जो बिना किसी लालच के होता है। लेकिन कई बार ये बात गलत साबित हुई है। कुछ ऐसे भी लोग होते है जो पैसों के लिए प्यार में पड़ते हैं।

Update: 2020-11-19 13:41 GMT
इस राशि के लोग प्यार से नहीं पैसों से करते हैं प्यार, जानें कौन सी है वो राशि

जब इंसान प्यार में होता है तो उसे दुनिया के सुख-दुख की परवाह नहीं होती। उसे तो बस मतलब होता हैं अपने प्यार से जो बिना किसी लालच के होता है। कहते है प्यार करने की कोई वजह नही होती, वो बस हो जाती है। लेकिन कई बार ये बात गलत साबित हुई है। कुछ ऐसे भी लोग होते है जो पैसों के लिए प्यार में पड़ते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी कुछ राशियां होती हैं, जो केवल पैसों के लिए प्रेम के चक्कर में पड़ती हैं। आज ऐसे ही कुछ राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके लिए प्यार का मतलब केवल पैसा होता है। जो पैसे ले लालच में प्यार करते हैं।

वृषभ राशि

शुक्र की राशि वृषभ के लोगों को लग्जरी लाइफ जीना पसंद है। इन्हें अपनी लाइफ में सब कुछ बेहतर चाहिए। इस राशि वाले लोग अपने हर पल को सेलिब्रेट करना पसंद करते है। जिसके चक्कर में ये ऐसे पार्टनर ढूंढते है जो पैसों के मामले में बेहतर हो। जिसके लिए ये अपने कंफर्ट जोन से बहार जाने में भी नहीं हिचकिचाते।

सिंह राशि

सूर्य की राशि सिंह केवल पैरों के लिए प्यार नहीं करते बल्कि उन्हें लोगों की नज़रों में आना भी काफी पसंद होता है। खास कर कैमरा काफी लुभाता है। वह ऑडियंस के सामने परफॉर्मेंस देने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाते, बल्कि लोगों के बीच छा जाते हैं। उन्हें लाइफ में रिस्क लेना, अटेंशन पाना और सच्चा प्यार जैसी चीज़े लोगों को उनकी तरफ खीचती हैं।

ये भी पढ़ें…बम धमाके से कोहराम: भयानक विस्फोट में उड़े चीथड़े, मातम में बदला दिन

वृश्चिक राशि

मंगल की राशि वृश्चिक के लोगों के लिए पैसा ही प्यार है। ये लोग दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करने में माहिर होते हैं। इन्हें टॉप पर रहना पसंद है, इन राशि वालों का स्वाभाव प्रतिस्पर्धा वाला होता है। ये प्यार में सच्चे होते है मगर चाहते है उनका पार्टनर पैसों वाला हो।

धनु राशि

बृहस्पति देव की राशि के लोग ऐडवेंचर और थ्रिल काफी पसंद करते हैं। इसी चक्कर में वो ऐसा पार्टनर चाहते हैं जिनके पास पैसा हो। जो उन्हें ये सभी चीज़े करवा सके। इन राशि वालों को नई जगह जाना पसंद है। उनके सपने ही इतने बड़े होते है जिसको सच करने के लिए वह पार्टनर ऐसा बनाते है जो उन्हें ये सभी चीज़ें करा सके। वह केवल पैसों के लिए पार्टनर से प्यार करते हैं।

ये भी पढ़ें… 2000 जुर्माने का ऐलान: सख्त हुई सरकार लापरवाही पर, अब मिलेगी ऐसी सजा

मकर राशि

शनि की राशि मकर के लोग काफी प्रैक्टिकल होते हैं। यह सपने देखने से ज्यादा उन्हें सच करने में यकीन रखते हैं। जिसके लिए वह मेहनत भी करते हैं। ऐसे में वह ये तो बिलकुल नहीं चाहते की उनका पार्टनर आर्थिक रूप से कमज़ोर हो। ये उनके पयर में ही पड़ते हैं जिनके पास पैसा होता हैं।

ये भी पढ़ें…दनादन चली गोलियां लाठी-डंडे, इसलिए आपस में बुरी तरह भिड़ा परिवार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News