2024 BMW F900 GS: ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर शान से रफ्तार भरती है BMW की ये ऑफ रोडर बाईक, भारत में जल्द लेगी एंट्री

2024 BMW F900 GS: ये बाइक भारतीय बाजार में उपलब्ध एडवेंचर सेगमेंट की बाइक्स से तगड़ा मुकाबला करेगी और BMW F850 GS की जगह खुद को रिप्लेस करेगी। जर्मन कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी कर इसके संकेत दिए हैं।

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-08-20 10:33 GMT

2024 BMW F900 GS

2024 BMW F900 GS: अगर आप ऑफ रोडिंग राइड के शौकीन हैं तो आपको रोमांचक अनुभव प्रदान करने वाली एक स्ट्रॉन्ग बिल्ड बाईक जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री लेने जा रही है। असल में प्रीमियम बाइक निर्माता BMW मोटरराड भारतीय जीटी में अपनी एडवेंचर बाइक F900 GS को लॉन्च करने जा रही है। कुछ महीने पहले ही भारत में BMW R1300 GS को शोकेस किया गया था।जिसके बाद इस बाईक को मार्केट से शानदार रिस्पॉन्स हासिल हुआ था। जिसको देखते हुए अब ये कंपनी भारतीय बाजार में F900 GS बाईक को पेश करने जा रही है। ये बाइक भारतीय बाजार में उपलब्ध एडवेंचर सेगमेंट की बाइक्स से तगड़ा मुकाबला करेगी और BMW F850 GS की जगह खुद को रिप्लेस करेगी। जर्मन कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी कर इसके संकेत दिए हैं।


2024 BMW F900 GS फीचर्स

2024 BMW F900 GS अब एक रैली बाइक अपने पुराने मॉडल की तुलना में लगभग 14 किलोग्राम वजन में हल्की है। इस बाईक में एक खास तकनीक को शामिल किया गया है जिसमें फुटपेग को नीचे करके और बार को राइडर की ओर थोड़ा घुमाकर एर्गोनॉमिक्स को एक नया लुक प्रदान किया गया है। इसमें अब सामने की ओर बड़ी चोंच जैसी डिजाइन की जगह अब झुकी हुई विंडस्क्रीन और एंडुरो-स्टाइल सीट, सफेद खुला सब-फ्रेम जैसी डिज़ाइन डिटेल्स मिलते हैं।


2024 BMW F900 GS पावरट्रेन

नई F900 GS में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइट्स, कीलेस इग्निशन, ट्रैक्शनन कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड जैसी नई सुविधाओं के साथ इसमें धाकड़ प्रदर्शन के लिए लेटेस्ट स्ट्रॉन्ग परफॉर्मर इंजन को जोड़ा गया हैं, पावर बढ़ाने के लिए इंजन मैपिंग में बदलाव किया गया है। ये इंजन 8500rpm पर 105bhp की पावर और 6750rpm पर 93Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता से लैस है।


2024 BMW F900 GS कीमत

भारतीय बाजार में 13-15 लाख रुपये की कीमत के साथ यह इस साल की आखिरी तिमाही में 2024 BMW F900 GS बाइक एंट्री ले सकती है। लॉन्च होने पर यह अपने सेगमेंट में ट्रायम्फ टाइगर 900 और डुकाटी डेजर्टएक्स को टक्कर देगी।

Tags:    

Similar News