Delhi G20 Summit 2023: दिल्ली को जी 20 सम्मेलन में मिलेगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, होगी कई खूबियों से लैस

Delhi G20 Summit 2023: दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा शामिल होने जा रहीं इलेक्ट्रिक बसों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा गया है कि आने वाली इलेक्ट्रिक बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी।

Update:2023-08-29 08:14 IST
g20 summit 2023 e buses (photo: social media )

Delhi G20 Summit 2023: जैसा की आप सब जानते हैं कि भारत में एक बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन जी20 सम्मेलन की तैयारियां जोरों शोरों से चल रहीं हैंl ये सम्मेलन अगले महीने भारत की राजधानी दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक तीन दिवसीय आयोजन के तौर पर संपन्न होने जा रहा हैl जैसे - जैसे दिन करीब आ रहें हैं आयोजन स्थल पर तैयारियां अपने शबाब पर चढ़ती जा रहीं हैं l सम्मेलन के दौरान यातायात को व्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की क़वायद में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों को जोड़ने की तैयारियां चल रहीं हैंl आइए जानते हैं इससे जुड़े डिटेल-

400 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों की मिलेगी सौगात

दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा शामिल होने जा रहीं इलेक्ट्रिक बसों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा गया है कि आने वाली इलेक्ट्रिक बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इन इलेक्ट्रिक बसों द्वारा लोगों को दो शिफ्टों में सेवाएं प्रदान करने के लिए नई इलेक्ट्रिक बसों को बेहतर माइलेज क्षमता देने में सक्षम बनाया जा रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इनमें ज्यादा क्षमता वाली पॉवर बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा।

राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन G20 Summit 2023 से पहले दिल्ली परिवहन के बेड़े में 400 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किए जानें कि योजना पर तेजी से काम चल रहा हैl इन इलेक्ट्रिक बसों का ज्यादातर उपयोग दिल्ली परिवहन निगम के तहत किया जाएगा l वहीं कुछ का इस्तेमाल सम्मेलन में भाग लेने वाले आगुंतकों को छोड़ने और लाने के प्रयोग में लाया जाएगा।इन सारी इलेक्ट्रिक बसों को G20सम्मेलन के आरंभ से पहले ही दिल्ली परिवहन निगम द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

दिल्ली परिवहन निगम में अब होंगी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर समस्या के चलते सबसे ज्यादा पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता है। जिसके चलते इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अधिक से अधिक संख्या में शामिल किए जाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में पहले से करीब 7,500 बसें और 400 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। वहीं अब G20 सम्मेलन के चलते 400 नई इलेक्ट्रिक-बसों के आने के बाद इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में इजाफा हो जाएगा। जिसके बाद सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने वाला राजधानी दिल्ली पहला परिवहन विभाग में होगा।

शानदार सुविधाओं से लैस होंगी ई-बसें

बता दें कि 8 से 10 सितंबर के दौरान दिल्ली में G20 सम्मेलन में यूरोपीय संघ सहित 19 देश भाग लेने के लिए एक साथ आएंगे। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। दिल्ली के परिवहन परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल स्वच्छ ईंधन शुरू करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो पैसेंजर्स के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाने के साथ बड़े पैमाने पर प्रदूषण को भी कम करने में सफलता मिलेगी। इसी क्रम में दिल्ली परिवहन निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के दौरान इस्तेमाल में लाई जानें वाली सभी 400 इलेक्ट्रिक बसें कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इनमें रियल टाइम की इंटेलिजेंस प्रणाली और हाई रेजुलेशन सीसीटीवी कैमरे होंगे। बसों में शामिल ये सारी खूबियां पैसेंजर्स को और ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने में सक्षम होंगी। विकलांग लोगों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए बसों में स्वचालित व्हीलचेयर रैंप भी होंगे।

बता दें कि 8 से 10 सितंबर के दौरान दिल्ली में G20 सम्मेलन में यूरोपीय संघ सहित 19 देश शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक साथ इस राजधानी में मौजूद रहेंगे।

Tags:    

Similar News