Ford Motors: फोर्ड मोटर्स ने भारत में दायर किया एक नई गाड़ी के लिए डिजाइन पेटेंट, मिलेंगे कई खास फीचर्स

Ford Motors: आइए जानते हैं फोर्ड के अगामी भारतीय फोर्ड MPV से जुड़े डिटेल्स के बारे में

Written By :  Jyotsna Singh
Update: 2024-04-18 01:45 GMT

Ford Motors ( Social: Media Photo)

Ford Motors:अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी एक कार को पेश करने जा रही है। जिसके लिए कंपनी ने नई गाड़ी के लिए भारत में डिजाइन पेटेंट दायर किया है। पेटेंट के माध्यम से लीक हुईं खूबियों के अनुसार अपकमिंग कार एक MPV मॉडल हो सकता है। फीचर्स के मामले में कंपनी ने इस कार को

भारतीय जरूरतों के अनुरूप फीचर्स देने साथ डिजाइन किया है। ऐसा भी माना जा रहा है की कंपनी भारत में नई EV नीति के अनुरूप फोर्ड की इस कार को CBU प्लेटफार्म पर यहां से निर्यात भी कर सकती है। इसके अलावा पेटेंट की तस्वीरों को देखकर इस एसयूवी के डिजाइन का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। फोर्ड का नया मॉडल बेहद सिम्पल और आकर्षक नजर आ सकता है।आइए जानते हैं फोर्ड के अगामी भारतीय फोर्ड MPV से जुड़े डिटेल्स के बारे में

आगामी फोर्ड MPV का डिजाइन

आगामी फोर्ड MPV में अपग्रेडेड डिजाइन की बात करें तो कंपनी इस एसयूवी में मौजूदा मॉडल की तरह ही इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ स्लीक हेडलैंप, मल्टी डाइमेंशन आकर्षक फॉग लैंप हाउसिंग मौजूद मिलते हैं। बड़े और सिग्नेचर फोर्ड ग्रिल फ्रंट फेसिया को धांसू लुक देने के साथ ही इसके साइड प्रोफाइल में स्ट्रॉन्ग बिल्ड , अलॉय व्हील, राउंडेड व्हील आर्च, मोटी बॉडी क्लैडिंग, डोर मोल्डिंग, क्रोम लाइन वाली विंडो जैसे डिजाइन नजर आती हैं।


आगामी फोर्ड MPV फीचर्स

फोर्ड की MPV में टॉप वेरिएंट के साथ ADAS फीचर को पेश किए जाने की संभावना है। इसके अलावा समान रखने के लिहाज से अधिकतम स्पेस की सुविधा के साथ इसमें पिछले ओवरहैंग को थोड़ा बड़े आकार का निर्मित किया गया है।इसके अलावा ये कार वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले एक वेंटिलेटेड सीट्स जैसी कई खूबियों से लैस होगी।

आगामी फोर्ड MPV कीमत

आगामी फोर्ड MPV की एक्स शोरूम कीमत 10 से 12 लाख रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। मिली जानकारियों के आधार पर कम्पनी इसे इसे अगामी वर्ष 2025 से 26 के बीच मार्केट में पेश कर सकती है।

Tags:    

Similar News