Honda CBR650R 2024: होंडा CBR650R बाइक 2024 मॉडल जल्द ही होगी लॉन्च, लीक हुईं इसकी खूबियां

Honda CBR650R 2024: इसके अतिरिक्त 2024 होंडा CBR650R को एक शार्प डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है।आइए जानते हैं इस बाईक से जुड़े डिटेल्स के बारे में विस्तार से

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-05-18 05:30 GMT

Honda CBR650R 2024

Honda CBR650R 2024: भारतीय बाजार की दिग्गज दो पहिया वाहन ब्रांड होंडा जल्द ही अपने पोर्टफोलियो में एक और धाकड़ बाईक शामिल करने जा रहा है। जिसके लिए हाल ही में मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया होंडा ने CBR650R बाइक के 2024 मॉडल का भारत में डिजाइन पेटेंट कराया है।कंपनी इस बाइक को भारत में लॉन्च करने से पहले से ही ग्लोबल मार्केट में इसकी बिक्री पिछले साल 2023 से कर रही है। CBR650R होंडा की सबसे बड़ी खूबी है कि कई अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस बाईक में E-क्लच तकनीक को शामिल किया गया है। भारत में इस बाइक को अलग अलग खूबियों से लैस दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और E-क्लच में पेश किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त 2024 होंडा CBR650R को एक शार्प डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है।

2024 होंडा CBR650R बाईक अपडेटेड फीचर्स

होंडा कंपनी की भारत में लॉन्च होने जा रही बाईक 2024 होंडा CBR650R में शामिल अपडेटेड फीचर्स की बात करें तो इस बाईक में दोपहिया वाहन में ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक सुविधा को शामिल किया जाना है वहीं सेफ्टी फीचर के तौर पर इस बाईक में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल-चैनल ABS जैसी कई शानदार सुविधाओं को शामिल किया गया है। इस बाईक में अपडेटेड हेटलाइट और टेल सेक्शन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एक TFT डैश फीचर भी मौजूद है।इस बाईक को सॉलिड प्रदर्शन करने में सक्षम बनाने के लिए इसे स्टील डायमंड फ्रेम पर निर्मित किया गया है। जिसमें सस्पेंशन के लिए इसके पीछे मोनोशॉक यूनिट मिलती है वही फ्रंट में 10-स्टेप्स एडजेस्टेबल शोवा सेपरेट फंक्शन बिग पिस्टन फोर्क्स को शामिल किया गया है।


2024 होंडा CBR650R बाईक अपडेटेड पावरट्रेन

आगामी CBR650R में शामिल पॉवरट्रेन की खूबियों की बात करें तो इस बाइक में मौजूदा मॉडल के समान ही 649cc, लिक्विड-कूल्ड, इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन को जोड़ा गया है। ये इंजन 12,000rpm पर 93bhp की पावर और 9,500rpm पर 63Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। वहीं ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है। हाल ही में कंपनी ने इसमें E-क्लच तकनीक जोड़ी है, जिसे भारतीय मॉडल में पेश किए जाने की संभावना है।पॉवरफुल परफॉर्मर इंजन से लैस ये कार 20.4 किमी लीटर का माइलेज देने की क्षमता रखती है।


2024 होंडा CBR650R बाईक कीमत

2024 होंडा CBR650R बाईक की कीमत को लेकर अभी कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि CBR650R बाईक को भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत के करीब पेश किया जा सकता है।



Tags:    

Similar News