Honda 2024: होंडा के पेट्रोल वाहन पूरी तरह से 2040 तक होंगे बंद, जानिए डिटेल

Honda 2024: होंडा इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में मजबूत दावेदारी तय करने के लिए एक सॉलिड इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क का निर्माण की ओर बढ़ रही है।

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-06-17 11:03 GMT

Social- Media- Photo

Honda 2024: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जापानी ऑटोमेकर कंपनी होंडा पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण की योजना बना रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार को देखते हुए एक लंबी पारी खेलने के लिए कंपनी ने इस तरह का लक्ष्य निर्धारित किया है। ये कंपनी 2040 तक ग्लोबल मार्केट से अपने ICE इंजन से लैस दोपहिया वाहनों बंद कर सकती है। इसीदिशा में आगे बढ़ते हुए कंपनी अपनी बाइक, स्कूटर और कार की लाइनअप को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बदलने पर काम कर रही है। ये कम्पनी अपने EV लक्ष्य को हासिल करने के लिए 2040 तक अपने पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक वाहन और फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज के निर्माण की ओर आगे बढ़ रही है।होंडा इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में मजबूत दावेदारी तय करने के लिए एक सॉलिड इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क का निर्माण की ओर बढ़ रही है।इस इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क में बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क, सॉलिड-स्टेट बैटरी, चार्जिंग नेटवर्क आदि सेगमेंट्स पर काम किया जाएगा।


जल्द ही पेश होगा होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार के लक्ष्य के तहत होंडा कंपनी लोकप्रिय स्कूटर होंडा एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। यह स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी को शामिल किया जाएगा साथ ही ये 280 किलोमीटर की रेंज तय करने में सक्षम होगी। इस स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आस-पास होने की उम्मीद की जा रही है। इसका लुक ICE मॉडल से मिलता जुलता हो सकता है। इस स्कूटर में शामिल फीचर्स की बात करें तो इसमें 12-इंच और पीछे 10-इंच केमिक्स्ड मेटल के अलॉय व्हील्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलाइट, मिक्स्ड मेटल के अलॉय व्हील्स जैसे अपडेट्स मिल सकते हैं। 


 चरणबद्ध तरीके से मार्केट में उतारेगी अपने वाहन

वाहन निर्माता कंपनी होंडा ग्लोबल मार्केट में अपने अलग अलग सेगमेंट के वाहनों को चरण बद्ध तरीके से मार्केट में उतारेगी। जिनमें सबसे पहले 2025 तक ये कंपनी टू व्हीलर्स की रेंज में अपने 10 इलेक्ट्रिक वाहन को पेश करेगी। कंपनी इन दो पहिया वाहनों की बिक्री को लेकर उम्मीद कर रही है कि 2026 तक इनकी सेल 10 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार करेगी। जबकि 2030 तक यह आंकड़ा 35 लाख तक पहुंचने की उम्मीद कंपनी कर रही है।

Tags:    

Similar News