Politicians Favourite Cars: चुनाव प्रचार के लिए भारतीय नेताओं को पसंद आती है ये गाड़ियां, यहां देखें लिस्ट

Indian Politicians Favourite Cars: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं चुनाव प्रचार के लिए भारतीय नेताओं की पसंदीदा गाड़ियां कौन सी हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2024-03-21 04:57 GMT

Indian Politicians Favourite Cars: देशभर में पिछले कुछ दिनों से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा तेज है। सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। वहीं चुनाव आयोग ने भी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सात चरणों में चुनाव होगा, पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। लोकसभा चुनाव में अब बस कुछ ही दिन रह गया। ऐसे में सभी पार्टियां भी अपने चुनाव प्रचार में लगी हुईं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, चुनाव प्रचार के लिए भारतीय नेताओं की पसंदीदा गाड़ियां कौन सी हैं। नहीं जानते तो आइए जानते हैं चुनाव प्रचार के लिए भारतीय नेताओं की पसंदीदा गाड़ियों के बारे में:


Toyota Fortuner

चुनाव प्रचार के लिए भारतीय नेताओं को टोयोटा फॉर्च्यूनर काफी पसंद आती है। दरअसल भारत में नेताओं के बीच ये गाड़ी सबसे ज्यादा पॉपुलर है। जानकारी के लिए बता दें कि, Toyota Fortuner को भारत में 2015 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से ही ये भारतीय लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। इस गाड़ी की कीमत 33.43 लाख रुपए से लेकर, इसके टॉप वेरिएंट को 51.44 लाख रुपए एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा सकता है। इस गाड़ी में कई तरह के बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। Toyota Fortuner की सवारी करने वाले नेताओं की लिस्ट में अमित शाह, राहुल गांधी, अरूण जेटली, कैप्टन अमरिंदर सिंह, वसुंधरा राजे, कुमार विश्वास और वेंकैया नायडू जैसे नेताओं का नाम शामिल है। 

Mahindra Bolero And Scorpio 

चुनाव प्रचार के लिए महिंद्रा बोलेरो भी भारतीय नेताओं की पसंदीदा गाड़ी की लिस्ट में शामिल है। इलेक्शन के समय इस गाड़ी की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। बता दें ये 7-सीटर गाड़ी भारतीय बाजार में अक्सर छाई रहती है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बोलेरो की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 9.78 लाख रुपए से हो जाती है। बोलेरो के अलावा महिंद्रा स्कॉर्पियो की भी डिमांड चुनाव प्रचार के लिए बहुत रहती है। इसकी शुरुआती कीमत 13.26 लाख रुपए एक्स-शोरूम से होती है।  

Toyota Innova Crysta

चुनाव प्रचार (Election Campaign) के लिए टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भी भारतीय नेताओं की पसंदीदा गाड़ी है। चुनाव के समय इस गाड़ी की डिमांड काफी हाई रहती है। बता दें कि, कंपनी भी इसकी बिक्री 4 ट्रिम्स में करती है। इस गाड़ी की कीमत 19.99 लाख रुपए से लेकर 26.05 लाख रुपए एक्स-शोरूम तक है। इसके अलावा टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस भी भारतीय नेताओं की फेवरेट लिस्ट में है। इसकी शुरुआती कीमत 19.67 लाख रुपए एक्स-शोरूम से हो जाती है।   

Tags:    

Similar News