Land Rover Defender OCTA: लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा भारत में हुई लॉन्च, कीमत होगी इतनी

Land Rover Defender OCTA: कंपनी ने कहा है कि इस SUV के लिए आधिकारिक बुकिंग जल्द ही शुरू होगी, आइए जानते हैं लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा से जुड़े डिटेल्स के बारे में विस्तार से

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-07-03 13:44 GMT

Land Rover Defender OCTA

Land Rover Defender OCTA: भारतीय ऑटोमार्केट में लग्जरी कार निर्माता जगुआर लैंड रोवर ने डिफेंडर ऑक्टा को पेश किया है। इस कार को डिफेंडर का अब तक का सबसे शक्तिशाली वैरिएंट के तौर पर पेश किया गया है। लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा 11 से 14 जुलाई तक लंदन में होने वाले 2024 गुडवुड फेस्टिवल में प्रदर्शित को जाएगी। जहां रेड बुल, फेरारी, मर्सिडीज, मैकलारेन, विलियम्स और अल्पाइन सभी सप्ताहांत के लिए गुडवुड इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करेंगी। यह लैंड रोवर डिफेंडर 110 पर आधारित हाई-परफॉर्मेंस वर्जन है। कंपनी ने कहा है कि इस SUV के लिए आधिकारिक बुकिंग जल्द ही शुरू होगी। 

डिफेंडर ऑक्टा फीचर

भारत में लॉन्च हुई लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा में शामिल खूबियों की बात करें तो इस SUV को ऑफ रोडिंग के लिए स्ट्रॉन्ग अंडरबॉडी सुरक्षा लेयर से प्रोटेक्ट किया गया है। यह एसयूवी 1-मीटर तक गहरे पानी में आसानी से चल सकती है।इसमें एंबोस्ड व्हील आर्च, खास डिजाइन के अलॉय व्हील, लेटेस्ट ओपन ग्रिल डिजाइन और सी-पिलर पर डायमंड ऑक्टा बैज के साथ ही कार के अंदर 11.4-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एक सेंटर कंसोल फ्रिज, 3D-निट डिजाइन, एक एकीकृत हेडरेस्ट जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। डाइमेंशन की बात करें तो ये मानक मॉडल की तुलना में 28mm ऊंचा है और पहले से अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस और 68mm चौड़ा है।


डिफेंडर ऑक्टा पावरट्रेन विकल्प

डिफेंडर ऑक्टा में बेहतर ऑफ रोडिंग परफॉर्मेंस के लिए एक पावरफुल 4.4-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड माइल्ड-हाइब्रिड V8 इंजन को शामिल किया गया है। यह इंजन 626bhp की पावर और 750Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। कंपनी का इस इंजन की क्षमता को लेकर दावा है कि यह इंजन 4 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की गति से रफ्तार भरने में सक्षम है। इस इंजन को हाई और लो-रेंज गियर के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से कनेक्ट किया गया है।


डिफेंडर ऑक्टा कीमत

भारत में लॉन्च हुई डिफेंडर ऑक्टा की शुरुआती कीमत 2.65 करोड़ रुपये है। वहीं ऑक्टा एडिशन वन की 2.85 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम होने की उम्मीद है। भारत में लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा के मुख्य प्रतिद्वंद्वियों में लेम्बॉर्गिनी उरुस, ऑडी आरएस क्यू8 और एस्टन मार्टिन डीबीएक्स जैसी धाकड़ एसयूवी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News