Mahindra XUV 3XO Price: कई शानदार फीचर्स के साथ आ रहा है , जानें क्या होगा खास

Mahindra XUV 3XO Price and Features: 29 अप्रैल को Mahindra भारत में अपने नए SUV सेगमेंट XUV 3XO को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये XUV 300 का फेसलिफ्ट वर्जन होने वाली है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-04-09 11:04 GMT

Mahindra XUV 3XO Price and Features (Photo - Social Media)

Mahindra XUV 3XO Update: भारत में महिंद्रा ब्रांड काफी पॉपुलर है। भारतीय बाजार में इस गाड़ी की डिमांड काफी ज्यादा है। दरअसल पिछले कुछ महीनों में महिंद्रा द्वारा लॉन्च की गई गाड़ियों को ग्राहकों द्वारा बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब वहीं ग्राहकों को Mahindra के अपकमिंग गाड़ी के लॉन्च होने का इंतजार है। बता दें 29 अप्रैल को Mahindra भारत में अपने नए SUV सेगमेंट XUV 3XO को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये XUV 300 का फेसलिफ्ट वर्जन है। इस गाड़ी में कम्पनी ने इंटीरियर और बाहरी लुक में भी बहुत बदलाव किए हैं। दरअसल कंपनी ने अपने आधिकारिक पेज पर Mahindra XUV 3XO का टीजर लॉन्च किया था, जिससे इस गाड़ी के फीचर्स का पता लगाया जा सकता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Mahindra XUV 3XO के फीचर्स के बारे में:

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स (Mahindra XUV 3XO Features): 

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी में स्टाइलिंग के लिहाज से काफी बदलाव नजर आएंगे। दरअसल XUV 3XO नए ग्रिल, हेडलैंप के साथ-साथ पीछे की ओर फुल वाइड LED लाइट बार और नए स्टाइल के साथ आने वाली है। महिंद्रा XUV 3XO एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ है। 

बता दें XUV 3XO में पैनोरमिक सनरूफ के अलावा, महिंद्रा एक्सयूवी 3XO में 360 डिग्री कैमरा, एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अलग-अलग ग्राफिक्स के साथ एक बड़ी 10.25-इंच स्क्रीन फीचर मिलेगी। इसके अलावा इस गाड़ी में कूल्ड सीट और रियर एसी वेंट भी मिलने की उम्मीद है। वहीं इस गाड़ी में Adrenox फीचर्स का लेटेस्ट सूट भी मिलेगा। 


बता दें इस गाड़ी में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 108bhp और 200Nm की टॉर्क पैदा कर सकता है। इसके अलावा इस गाड़ी में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलने की भी उम्मीद की जा रही है, जो 115bhp और 300Nm की टॉर्क पैदा कर सकता है।

Mahindra XUV 3XO की कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत XUV 300 से ज्यादा हो सकती है, जो भारत में 7.99 लाख से 14.76 लाख रूपये के बीच है। बता दें XUV 3XO की टक्कर टाटा नेक्सॉन, किआ सॉनेट, ह्युंडई वेन्यू, मारुती सुजुकी ब्रेजा जैसी गाड़ियों से होगी।

Tags:    

Similar News