Mahindra XUV 700: कई खूबियों से लैस महिंद्रा XUV700 का किफायती AX5 सिलेक्ट वेरिएंट लॉन्च, कीमत होगी इतनी

Mahindra XUV 700: आइए जानते हैं महिंद्रा XUV700 के AX5 सेलेक्ट वेरिएंट के बारे में विस्तार से

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-05-24 05:45 GMT

Mahindra XUV 700 ( Social Media Photo) 

Mahindra XUV 700: भारतीय बाजार में कार निर्माता महिंद्रा मोटर्स अपने वाहनों को आधुनिक तकनीकी प्रतिस्पर्धा में आगे रखने के लिए तेजी से अपडेट कर रही है। इसी कड़ी में हाल ही में महिंद्रा मोटर्स ने अपनी XUV700 SUV के एक वेरिएंट में टॉप मॉडल में मिलने वाली खूबियों के साथ बेहद कम कीमत पर बिक्री के लिए उतारा है। कई शानदार सुविधाओं से लैस A5 सिलेक्ट वेरिएंट अपने लांच के साथ ही अब अपनी डीलरशिप पर बिक्री के लिए मौजूद है।आइए जानते हैं महिंद्रा XUV700 के AX5 सेलेक्ट वेरिएंट के बारे में विस्तार से

महिंद्रा XUV700, AX5 सेलेक्ट वेरिएंट फीचर्स

महिंद्रा XUV700 के AX5 सेलेक्ट वेरिएंट में शामिल खूबियों की बात करें तो इस वेरिएंट में टॉप मॉडल वाली खूबियों को शामिल किया गया है। जिनमें एक बड़े आकार का स्काईरूफ, 10.24-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन के साथ यह 7 सीटर वेरिएंट एंड्रेनोएक्स सिस्टम, 6 स्पीकर, वायरलेस ऐपल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है।


महिंद्रा XUV700 न्यू वेरिएंट में ये हुए बदलाव

महिंद्रा XUV700 में समय के साथ हुए बदलाव के तौर पर पिछले तीन वर्ष पहले अगस्त, 2021 में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV700 को लंबे वेटिंग पीरियड के चलते कई छोटे बड़े बदलावों उतारा गया था। बता दें, पिछले दिनों इसका 7-सीटर MX वेरिएंट लॉन्च किया गया था। वहीं हाल में लांच हुए मॉडल को देखकर कहा जा सकता है कि, तीन वर्ष पहले लांच हुए इसके मॉडल से आज के मॉडल AX5 की तुलना में कोई बड़ा परिवर्तन नजर नहीं आता है। जबकि बदलाव के तौर पर AX7 और AX7L वेरिएंट में इसकी दूसरी पंक्ति के विकल्प के रूप में कैप्टन सीट को शामिल किया गया है। साथ ही AX7L वेरिएंट में OTA अपडेट के साथ एक इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयरी फ्रंट सीट्स और विंग मिरर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।


महिंद्रा XUV700 पॉवर ट्रेन

महिंद्रा XUV700 के वेरिएंट AX5 में शामिल पॉवर ट्रेन की खूबियों की बात करें तो ये एसयूवी कार एक 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और दूसरा 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन से लैस है। जबकि ट्रांसमिशन के लिए दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है।


महिंद्रा XUV700 सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स के तौर पर नए AX5 वेरिएंट में थर्ड-पार्टी ऐप्स और नई कनेक्टेड सुविधाओं के साथ पूर्वानुमान अलर्ट सिस्टम, व्हीकल स्टेटस, लोकेशन-आधारित सर्विसेज, सेफ्टी, रिमोट फंक्शन जैसे फीचर्स उपलब्ध मिलते हैं।


महिंद्रा XUV700 न्यू वेरिएंट कीमत

महिंद्रा XUV700 पर चल रहे लंबे वेटिंग पीरियड को देखते हुए इसके उत्पादन में की गई तेजी के कारण इस SUV का वेटिंग पीरियड अब मात्र चार से आठ सप्ताह का ही रह गया है। भारतीय बाजार में इस नए वेरिएंट AX5 की एक्स-शोरूम कीमत 16.89 लाख रुपये है।

Tags:    

Similar News