Mahindra XUV400: अब दुगुनी खूबियों के साथ लॉन्च होगी महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट कार, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

Mahindra XUV400: इसके अलावा मिली जानकारी के आधार पर इसमें हाल ही में लॉन्च हुए XUV300 के फेसलिफ्ट मॉडल XUV3XO के समान कई बड़े अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं।

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-08-10 11:56 GMT

Mahindra XUV400

Mahindra XUV400: एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा अपने शानदार और भरोसेमंद वाहनों के लिए एक लोकप्रिय ब्रांड के तौर पर अपनी पहचान रखती है। इसी कड़ी में ये कंपनी अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अपनी मजबूत जगह बना रही है। इस कंपनी ने कुछ समय पूर्वी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री की जाने वाली XUV400 को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पेश किया था। वहीं अब ये कंपनी इस एकमात्र इलेक्ट्रिक SUV कार को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसका अपडेटेड मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है।

महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक SUV की हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसमें साझा हुईं तस्वीरों के जरिए इस एसयूवी की कई खूबियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिसके अनुसार XUV400 फेसलिफ्ट में नई महिंद्रा XUV3XO के समान फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा मिली जानकारी के आधार पर इसमें हाल ही में लॉन्च हुए XUV300 के फेसलिफ्ट मॉडल XUV3XO के समान कई बड़े अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं।


आगामी महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट डिजाइन

आगामी नई महिंद्रा XUV400 की जारी हुई तस्वीरों में टेस्ट म्यूल पूरी तरह से ढका हुआ है, लेकिन इसके बावजूद कुछ झलक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि XUV400 में XUV3XO के समान फ्रंट डिजाइन मिल सकता है। इसके केबिन में सामने के बांये क्वार्टर पैनल पर एक चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। वहीं बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए 17-इंच के ट्विन 5-स्पोक अलॉय व्हील भी XUV3XO के समान ही शामिल किए गए हैं।इसमें XUV3XOसे प्रेरित 3 खुली ग्रिल भी नजर आई हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अंतिम उत्पादन वर्जन में नया बंपर और क्लोज्ड ग्रिल को जोड़ा जा सकता है।


आगामी महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट फीचर

आगामीXUV400 EV को हाल ही में फ्लोटिंग टचस्क्रीन और अन्य सुविधाओं के साथ अपडेट किया गया है। साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी होगा। इस फेसलिफ़्टेड कार में ADAS फीचर भी मौजूद होगा। इसकी लंबाई XUV3XO की तरह ही 4-मीटर से कम होने की संभावना है। इस कार में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर सुरक्षा के लिए 360-कैमरा, लेवल-2 कैमरा आधारित ADAS, 6 एयरबैग, TCS, ESP और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।जबकि इसके इंटीरियर में LED लाइट्स, 10.2-इंच इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा उपलब्ध होगी।


आगामी XUV400 फेसलिफ्ट कीमत

भारत में महिंद्रा मोटर्स की आगामी इलेक्ट्रिक कार XUV400 फेसलिफ्टइस इलेक्ट्रिक के लॉन्च को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 15.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम से अधिक होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News