Mahindra XUV700 : 14 लाख के बजट में इस गाड़ी में मिलती हैं प्रीमियम एसयूवी जैसी सुविधाएं,जानिए डिटेल्स

Mahindra XUV700 : ये दो नए रंग डीप फॉरेस्ट और बर्न्ट सिएना हैं। कुल 9 रंग विकल्पों में से एक डीप फॉरेस्ट रंग भी मौजूद है। जिसे हाल ही में महिंद्रा थार में पेश किया था।

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-06-30 07:17 GMT

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700:  भारतीय बाजार में महिंद्रा मोटर्स की पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा XUV700 को बंपर सफलता हासिल हो रही है। इसे ग्लोबल NCAP क्रैश-टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। कंपनी द्वारा इस एसयूवी को मिल रही बुकिंग को देखते हुए इसका प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। इस कंपनी ने महिंद्रा XUV700 के उत्पादन में 2 लाख यूनिट्स के निर्माण का मुकाम हासिल किया है। महिंद्रा कंपनी ने XUV700 14 अगस्त, 2021 को भारतीय बाजार में उतारा था। इस अवधि में कंपनी ने XUV700 के करीब 1 लाख यूनिट्स के उत्पादन का लक्ष्य 21 महीने में हासिल किया था। वहीं अब दूसरे खेप में 1 लाख गाड़ियां बनाने में महज 12 महीने का समय लगा है। महिंद्रा मोटर्स ने उम्मीद से ज्यादा XUV700 मॉडल के प्रोडक्शन की सफलता पर इस SUV में 2 नए कलर वेरिएंट्स को पेश किया है। ये दो नए रंग डीप फॉरेस्ट और बर्न्ट सिएना हैं। कुल 9 रंग विकल्पों में से एक डीप फॉरेस्ट रंग भी मौजूद है। जिसे हाल ही में महिंद्रा थार में पेश किया था। अब ये 9 विकल्पों के साथ मार्केट में बिक्री के लिए उतारी गई है।

XUV 700 फीचर्स

महिंद्रा XUV 700 में मौजूदफीचर्स की बात करें तो गाड़ी मेंसुरक्षा के लिए 7 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे ग्लोबल NCAP क्रैश-टेस्ट में 5-स्टार मिली हुई है। पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-1 ADAS, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए ट्विन डिजिटल स्क्रीन जैसे कई एडवांस खूबियां शामिल हैं।


XUV 700 पॉवरट्रेन

नए रंग विकल्पों के साथ लांच होने जा रही XUV 700 में एक 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को जोड़ा गया है। ये इंजन 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता से लैस है।जबकि दूसरा इंजन 2.2-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है। ये इंजन155hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर का विकल्प आता है।


XUV 700 की शुरुआती कीमत:

भारतीय बाजार में XUV 700 की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। टाटा सफारी का सीधा मुकाबला महिंद्रा XUV700 से होता है।

Tags:    

Similar News