Car Sales in November 2022: मारुति सुजुकी-हुंडई कारों के साथ तिपहिया वाहनों की नवंबर में रही धूम, सियाम ने जारी किये आंकड़ें

Car Sales in November 2022: तिपहिया वाहनों की बिक्री 2022 नवंबर में 45,664 यूनिट हुई,जबकि इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में यह 22,551 यूनिट पर थी। इस साल तिपहिया वाहनों नें दोगुनी बिक्री हुई है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-13 10:08 GMT

Car Sales November 2022 (सोशल मीडिया) 

Car Sales in November 2022: बीता नंवबर माह देश में कार बिक्री के लिहाज से काफी अच्छा साबित हुआ। इस दौरान घरेलू बाजार में जमकर कार की खरीदारी हुई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने मंगलवार को नवंबर महीने की कार बिक्री के आंकड़ें जारी किये हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, इस साल नवंबर माह में ऑटो निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) और हुंडई मोटर शीर्ष यात्री वाहन विक्रेता के रूप में उभरे हैं। इस अवधि में मारुति सुजुकी ने 1 लाख से अधिक कारों की सेल की तो हुंडई ने 48 हजार से अधिक कार की इकाईयों की सेल की। 

सियाम के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल नवंबर में मारुति सुजुकी ने 1.32 लाख से अधिक की बिक्री दर्ज की।  इससे पहले पिछले साल इस अवधि कंपनी का यह आंकड़ां 1.09 लाख यूनिट पर था। वहीं, दूसरे नंबर पर कार बिक्री में हुंडई कंपनी का आता है। हुंडई कंपनी ने नवंबर महीने में 48,002 कारों की बिक्री की थी। इससे पहले पिछले साल नवंबर में यह आंकड़ा 37,001 यूनिट पर था। सियाम ने बताया कि अप्रैल-नवंबर 2022-23 की अवधि के दौरान, मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर ने क्रमशः 10.67 लाख यूनिट और 3.81 लाख यूनिट से अधिक की बिक्री दर्ज की। वाहन निर्माताओं ने क्रमशः 8.11 लाख यूनिट और 3.16 लाख यूनिट की बिक्री की सूचना दी। उनके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम), किआ मोटर्स, होंडा कार्स इंडिया और टोयोटा किर्लोस्कर कंपनी का नंबर था।

नवंबर के महीने में कुल यात्री वाहनों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि के 2.15 लाख की तुलना में 2.76 लाख रही। इस अवधि में कुल 1.30 लाख पैसेंजर कार, 1.38 लाख यूटिलिटी व्हीकल और 7,309 वैन की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल नवंबर में 1 लाख पैसेंजर कार, 1.05 लाख यूटिलिटी व्हीकल और 9,629 वैन की बिक्री हुई थी।

अप्रैल-नवंबर 2022-23 में कुल पीवी बिक्री 25.04 लाख रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 18.29 लाख थी। अप्रैल-नवंबर 2022-23 में 11.51 लाख पैसेंजर कार, 12.62 लाख यूटिलिटी व्हीकल और 90,572 वैन की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 8.85 लाख पैसेंजर कार, 8.70 लाख यूटिलिटी व्हीकल और 72,934 वैन की बिक्री हुई थी।

सियाम ने बताया कि बिक्री में वृद्धि यात्री वाहन ही नहीं रहा अन्य क्षेत्रों में भी रही है। नवंबर महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री 12.36 लाख हुई,जोकि इससे पहले सामान अवधि की तुलना में यह 10.61 लाख यूनिट थी। वहीं, तिपहिया वाहनों की बिक्री 2022 नवंबर में 45,664 यूनिट हुई,जबकि इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में यह 22,551 यूनिट पर थी। इस साल तिपहिया वाहनों नें दोगुनी बिक्री हुई है।

बिक्री के आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए, SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि यात्री वाहनों ने वित्त वर्ष 2022-23 में नवंबर तक सबसे अधिक बिक्री दर्ज की, जबकि तिपहिया वाहन अभी भी 2010-11 से कम हैं और दोपहिया वाहन 2016-17 से कम हैं। ऊंची ब्याज दरें और लंबी अवधि के बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Tags:    

Similar News