New Defender OCTA: 3 जुलाई को पेश होगी लैंड रोवर की डिफेंडर ऑक्टा, 'JLR, कीमत होगी इतनी

New Defender OCTA Price: आइए जानते हैं लैंड रोवर के आगामी मॉडल डिफेंडर ऑक्टा से जुड़े डिटेल्स के बारे में;

Written By :  Jyotsna Singh
Update:2024-04-26 14:57 IST
Land Rovers Defender ( Social Media Photo)

Land Rover's Defender ( Social Media Photo) 

  • whatsapp icon

Land Rover's Defender Octa:अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लग्ज़री कार निर्माता लैंड रोवर इसी वर्ष 2024, 3 जुलाई को अपना नया मॉडल डिफेंडर ऑक्टा को पेश करने की तैयारी कर रही है।इस कार की सबसे बड़ी खूबी है कि डिफेंडर ऑक्टा 'JLR' बैज को पहनने वाली ये कंपनी की पहली कार के तौर पर भी अपनी पहचान दर्ज करेगी। इसके अलावा इस कार में शामिल दमदार इंजन के चलते यह बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला डिफेंडर का सबसे अधिक पावरफुल वर्जन के तौर पर अपनी पहचान बनाएगा। आइए जानते हैं लैंड रोवर के आगामी मॉडल डिफेंडर ऑक्टा से जुड़े डिटेल्स के बारे में...

डिफेंडर ऑक्टा फीचर्स

लांच होने की तैयारी कर रही लैंड रोवर की नई कार डिफेंडर ऑक्टा में शामिल फीचर्स की बात करें तो इसे मानक लैंड रोवर डिफेंडर की तुलना में और भी अधिक सक्षम बनाने के लिए इसके व्हील आर्टिक्यूलेशन में भी इज़ाफ़ा किया गया है। जो इसे पहले से कहीं अधिक बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा इसमें स्टीयरिंग व्हील पर नया ऑक्टा डायमंड बैज देखने को मिलेगा। वहीं इस कार की हेडलाइट्स के नीचे बॉडीवर्क में अपडेटेड सेक्शन, केबिन में स्टीयरिंग व्हील के निचले हिस्से पर ऑप्शनल ऑक्टा ड्राइव मोड मिलेगा। इसके अतिरिक्त भारी ब्रेम्बो ब्रेक का एक सेट और 6D डायनेमिक्स सस्पेंशन सिस्टम, नया फ्रंट बंपर, चौड़े व्हील आर्च, नए व्हील और नया एग्जॉस्ट सिस्टम जैसी कई शानदार सुविधाओं को इस कार में शामिल किया गया है।


लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा पावरट्रेन

आगामी लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा में पावरफुल परफोर्मेंस क्षमता से लैस BMW-सोर्स्ड 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड माइल्ड-हाइब्रिड V8 इंजन उपलब्ध मिलता है। यह इंजन लैंड रोवर की नई जनरेशन के 4-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस होने के साथ 626bhp की पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है। वहीं ट्रांसमिशन के लिए इसे 8-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।बता दें, 2023 में जगुआर और लैंड रोवर को पुनर्गठित कर नई जगुआर लैंड रोवर (JLR) कंपनी का गठन किया गया था। ये कंपनी मिलकर डिफेंडर, रेंज रोवर और डिस्कवरी मॉडल का निर्माण कर इनकी बिक्री करती है।


लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा कीमत

लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ग्लोबल मार्केट में इस कार को 160,000 डॉलर यानी करीब 1.33 करोड़ की कीमत पर पेश किया जा सकता है। लांच होने के बाद यह ऑफ-रोड SUV मर्सिडीज-बेंज G 63 से मुकाबला करेगी।

Tags:    

Similar News