Porsche Macan EV: भारत में पेश हुए सुपर लग्ज़री कार पोर्शे मैकन EV के 2 नए वेरिएंट, कीमत होगी इतनी

Porsche Macan EV: पोर्शे मैकन EV के लॉन्च हुए दो नए वेरिएंट में शामिल फीचर्स से जुड़ी जानकारियां पूरी तरह से सामने नहीं आई हैं लेकिन अब तक मिली जानकारियों के आधार पर इसमें नए 20-इंच मैकन S अलॉय व्हील का विकल्प भी मिलता है।

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-07-17 09:52 GMT

Porsche Macan EV

Porsche Macan EV: भारतीय ऑटोबाजार में लग्जरी कार निर्माता पोर्शे ने अपने वाहनों की संख्या में इजाफा करते हुए अपनी मैकन EV के दो नए वेरिएंट को पेश कर दिया है। इस सुपर लग्ज़री कार का सबसे पहले एक सिंगल टर्बो ट्रिम को लॉन्च किया गया था। वहीं अब इसमें नए एंट्री-लेवल और दूसरा 4S वेरिएंट को शामिल कर इसे अपडेट किया गया है।

पोर्शे मैकन EV न्यू वेरिएंट फीचर्स

पोर्शे मैकन EV के लॉन्च हुए दो नए वेरिएंट में शामिल फीचर्स से जुड़ी जानकारियां पूरी तरह से सामने नहीं आई हैं लेकिन अब तक मिली जानकारियों के आधार पर इसमें नए 20-इंच मैकन S अलॉय व्हील का विकल्प भी मिलता है। पोर्शे मैकन EV में एक नया बाहरी रंग- स्लेट ग्रे नियो जोड़ा गया है। पोर्शे मैकन EV में इसकी पूरी रेंज के लिए नया ऑफ-रोड डिजाइन पैकेज वैकल्पिक रूप से पेश किया गया है।


पोर्शे मैकन पावरट्रेन

नई पोर्शे मैकन के एंट्री-लेवल वेरिएंट की तुलना में मिड-स्पेक मैकन 4S EV में 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं, जो 516hp की पावर और 820Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हैं। 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 4.1 सेकेंड लेता हैं वहीं इसकी टॉप स्पीड 240 किमी प्रति घंटा है।वहीं एंट्री-लेवल वेरिएंट में रियर-व्हील ड्राइव के साथ सिंगल, रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा गया है, जो 360hp और 563Nm टॉर्क जनरेट करने की क्षमता से लैस है। यह 220 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ 5.7 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।


पोर्शे मैकन कीमत

पोर्शे मैकन कार की कीमतें अब स्टैंडर्ड वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1.22 करोड़ रूपए है। जबकि 4एस की कीमत 1.39 करोड़ रुपये तक जाती है। टॉप-स्पेक मैकैन टर्बो इलेक्ट्रिक की कीमत 1.69 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में उपलब्ध पोर्शे मैकन कार की ये सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं।



Tags:    

Similar News