Bihar News: बेगूसराय में बवाल के बाद पहुंचे गिरिराज सिंह चौहान, बोले-सुनियोजित तरीके से चल रहा लव जिहाद

Bihar News: घटना की जानकारी मिलते ही केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक कुंदन कुमार व अन्य नेता घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और लोगों से शांत रहने की अपील है।

Update: 2023-10-26 10:34 GMT

giriraj singh (Photo-Social Media)

Bihar News: बेगूसराय के बलिया बाजार में मूर्ति विसर्जन को लेकर बुधवार को देर शाम दूसरे समुदाय की महिलाओं द्वारा बरसाए गए ईंट के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन गुरुवार सुबह करीब पांच बजे समाप्त हो गया। पूजा समिति की मांग पर हिरासत में लिए गए 10 लोगों को पूछतांछ के बाद पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। वहीं रात भर सड़कों पर रखी गई प्रतिमाओं को शासन की देखरेख में विसर्जित किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अभी भी डेरा डाले हुए है। वर्तमान में स्थिति सामान्य बनी हुई है। हांलाकि विरोध प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों की दुकाने छतिग्रस्त हुई हैं, वे लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

मौके पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री

घटना की जानकारी मिलते ही केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक कुंदन कुमार व अन्य नेता घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और लोगों से शांत रहने की अपील है। पुलिस का कहना है कि पतिमा पर ईंट बरसाने वाली महिलाओं को चिन्हित किया जा रहा है। गुरुवार को स्थिति सामान्य होने के बाद एक-दो दुकाने भी खुलीं। जबकि स्टेशन रोड पर आज भी सन्नाटा पसरा रहा। बता दें कि बुधवार रात विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया था। जिसमें कई लोग चोटिल भी हुए थे।

पीड़ितों ने की गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी

मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर पहुंचने के बाद केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। यह विरोध प्रदर्शन उस समय हुआ जब गिरिराज सिंह चौहान घटना स्थल का निरिक्षण करने के बाद चौक पहुंचकर वहां मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान जिन लोगों के दुकानों के सामान जलाए गए थे, वे सभी एकजुट होकर गिरिराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

स्थिति को देखते हुए वहां से ऊपर टोला, मीरदह टोली होते हुए बलिया बाजार होते हुए श्रीमती अनार देई शेठानी विवाह भवन चले गए। यहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से बातचीत की।

सुनियोजित तरीके से किया जा रहा लव जिहाद

घटना स्थल पर पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह एक प्रयोग है। बेगूसराय को लगातार टार्गेट किया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही यहां पर एक मंदिर में तोड़फोड़ किया गया था। कई हिंदुओं को जेल में डाल दिया गया। बेगूसराय में सुनियोजित तरीके से लव जिहाद किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News