Bihar Crime News: पटना में डॉक्टर का मर्डर, क्लिनिक से घर लौटते वक्त अपराधियों ने मारी गोली

Bihar: पटना के दानापुर में एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात डॉक्टर क्लिनिक से घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Newstrack :  Network
Update: 2022-08-17 06:36 GMT

प्रतीकात्मक चित्र  (photo: social media )

Bihar Crime News : बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात डॉक्टर क्लिनिक से घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने डॉक्टर को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया।

इलाज के दौरान बुधवार तड़के डॉक्टर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान डॉक्टर मोहम्मद अनवर (Dr. Mohammad Anwar) के रूप में हुई है। वो अपना निजी क्लिनिक चलाते थे।

अपराधियों की तलाश में छापेमारी

पुलिस के अनुसार, रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक अपराधियों ने डॉक्टर पर फायरिंग की। उनके कमर में गोली लगी थी। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। परिजनों का कहना है, कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे।


दानापुर में अपराध चरम पर

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि दानापुर इलाके में अपराध चरम पर है। सरकार क्राइम कंट्रोल की तो बात कह रही है। लेकिन राजधानी के ही लोग सुरक्षित नहीं है। राह चलते कभी चेन स्नेचिंग हो जाती है तो कभी किसी को गोली मार दिया जाता है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।

Tags:    

Similar News