हादसे का शिकार हुए मजदूर: गड्डे में पलटी पूरी की पूरी वैन, सवार थे कई महिलाएं-बच्चे

बिहार में मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन गढ्ढे में पलट गई। जिसके पलटने के बाद इस हादसे में 12 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुए मजदूरों (laborers) में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।

Update: 2021-03-04 16:33 GMT
जिले में हुए इस हादसे में घायल हुई कामो देवी ने बताया कि पूर्णिया जिले से सभी मजदूर मसूरी फसल काटने के लिए लखीसराय जिले के बड़हिया टाल आ रहे थे।

लखीसराय। बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन गढ्ढे में पलट गई। जिसके पलटने के बाद इस हादसे में 12 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुए मजदूरों (laborers) में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। बता दें, ये दुर्घटना (Accident) बड़हिया थाना क्षेत्र के दरियापुर के पास एनएच 80 पर हुई है। यहां से सभी मजदूर मसूरी फसल काटने (Harvesting) के लिए पूर्णिया (Purnia) से बड़हिया टाल जा रहे थे। हालाकिं हादसे की सूचना पर मौके पर हादसा-स्थल पर पहुंची बड़हिया पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

ये भी पढ़ें... हिंसा में लाशों की कतार: विरोध प्रदर्शन में बहा लोगों का खून, म्यांमार में मचा मातम

12 से ज्यादा मजदूर बुरी तरह से घायल

जिले में हुए इस हादसे में घायल हुई कामो देवी ने बताया कि पूर्णिया जिले से सभी मजदूर मसूरी फसल काटने के लिए लखीसराय जिले के बड़हिया टाल आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार चल रही पिकअप वैन के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और पिकअप वैन सड़क किनारे गड्ढे में जा पलट गई। वहीं इस हादसे में 12 से ज्यादा मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। इन घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है।

फोटो-सोशल मीडिया

इस हादसे में घायलों में प्रमिला देवी, कामो मोदी, खुशबू कुमारी, अनिता कुमारी, निभा कुमारी, लता कुमारी, शैलजा देवी, चानो देवी, सोनिया देवी, रेखा देवी, उषा देवी, संत कुमार, रीता कुमारी,कांति देवी, सुगनी देवी, सौरभ कुमार, पप्पू कुमार शामिल है।

ये भी पढ़ें...रामपुरः गलत जानकारी देने के आरोप में सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज

वैन अनियंत्रित होकर पलटी

हादसे के बारे में बताते हुए किसान पप्पू सिंह ने बताया कि सभी मजदूरों को पूर्णिया जिले के मोहनपुर गांव से मसुरी कटनी के लिए पिकअप वैन से ला रहे थे। तभी दरियापुर गांव के पास अचानक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।

वहीं इस हादसे में 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए, जिसमें अधिकतर महिला मजदूर और बच्चे शामिल हैं। फिलहाल हादसे के बाद बड़हिया पुलिस को सूचना दी गई। और जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें...Ease of Living Index: देश के Top-10 जिलों में झांसी, म्यूनिसिपैलिटी में 9वां स्थान

Tags:    

Similar News