Bihar News: गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर हमला, कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ने निकले है राहुल गांधी, बिहार में अपराध चरम पर

Bihar News: नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा जबसे नीतीश कुमार भाजपा को छोड़कर राजद के साथ गए हैं। तब से अपराध चरम पर पहुंचा हुआ है। यह आंकड़ों में स्पष्ट है।

Report :  Network
Update: 2022-11-13 09:42 GMT

सांसद गिरिराज सिंह (Pic: Social Media)

Bihar News: भाजपा के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय लोकसभा सीट से सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से महागठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि टुकड़े- टुकड़े गैंग को जोड़ने के लिए और भारत को दुनिया में बदनाम करने के लिए इस प्रकार की यात्रा पर निकले हैं। इससे कुछ फायदा नहीं होने वाला है।

नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा जबसे नीतीश कुमार भाजपा को छोड़कर राजद के साथ गए हैं। तब से अपराध चरम पर पहुंचा हुआ है। यह आंकड़ों में स्पष्ट है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार से ना अपराध बंद हो रहा है, ना ही शराब बंद हो पा रहा है। अपराध और शराब का चोली दामन की तरह साथ है। इन दोनों मामले में नीतीश कुमार विफल साबित हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि 2005 से पहले जो शासन था वही शासन अब आ गया है। जैसे पहले अपराधी बेलगाम थे और लोगों में भय का माहौल बना रहता था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध, शराबबंदी के साथ ही राहुल गांधी की बिहार में भारत जोड़ो यात्रा प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत जहां-जहां भी गए, वहां पर कांग्रेस छोड़ो अभियान चलने लगा है। उन्होंने बिहार सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सभी राजनीतिक दलों को एक मुहिम भी छेड़नी चाहिए। ताकि लगातार बढ़े रहे हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश लग सके।  

Tags:    

Similar News