Bihar: नवादा में खाना बनाने के दौरान फटा रसोई गैस सिलेंडर, दंपती और बच्चे समेत 5 लोग झुलसे

Bihar News: नवादा में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटा। इस हादसे में परिवार के पांच लोग झुलस गए। इसमें बेटा-बेटी, पत्नी-पति समेत 5 लोग घायल हो गए

Newstrack :  Network
Update: 2022-10-30 10:36 GMT

नवादा में खाना बनाने के दौरान फटा रसोई गैस सिलेंडर

 Bihar News: नवादा में बड़ा हादसा (big accident in nawada) हुआ है। इसमें परिवार के पांच लोग झुलस गए। इसमें बेटा-बेटी, पत्नी-पति समेत 5 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हिसुआ थाना क्षेत्र के मुंशी टोला में आलोक कुमार अपने परिवार के साथ छठमहापर्व (Chhath festival 2022) मनाने आए थे। करीब 2 साल से घर बंद था। रविवार सुबह उनकी पत्नी खाना बनाने गई। इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। लेकिन घर के किसी भी सदस्य को पता नहीं चला। जैसे ही आलोक कुमार की पत्नी अनुराधा ने लाइटर से चूल्हा जलाने की कोशिश की, वैसे ही आग लग गई।

सिलेंडर ब्लास्ट में 5 लोग घायल

जब तक घर में मौजूद लोग संभल पाते तक तक आग किचन में फैल गई। घर के लोगों ने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई। लेकिन जब तक पड़ोसी आए तब तक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घर में मौजूद पांचों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। करीब 1 घंटे मशक्कत के बाद घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए।

घायलों की पहचान

घायलों की पहचान आलोक कुमार, पत्नी अनुराधा, बेटी ब्यूटी (4 साल) और मिथुन कुमार (5 साल) और परिजन पिंटू कुमार के रूप में हुई। डॉक्टरों की टीम का कहना है कि पांचों लोग करीब 70% तक झुलसे हैं। इन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सिलेंडर से गैस का रिसाव से हुआ हादसा: परिजन

वहीं परिजनों का कहना है कि करीब 2 साल बाद आलोक अपने परिवार के साथ गया से छठ पूजा मनाने आए थे। सिलेंडर काफी दिन से किचन में रखा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि सिलेंडर से गैस का रिसाव भी हो रहा होगा। गैस का लाइटर जलाते ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। वहीं पुलिस का कहना है कि सिलेंडर ब्लास्ट कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News