Bihar News: बिहार आएंगे RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आने की संभावना

Bihar Political Latest News: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जल्द ही बिहार लौट सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि लालू मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही आ आ जाएं।;

Newstrack :  Newstrack - Network
Update:2022-08-14 20:18 IST

चर्चा का विषय बनी लालू की बढ़ती सियासी सक्रियता: फोटो- सोशल मीडिया

Bihar Political Latest News: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जल्द ही बिहार लौट सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि लालू मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही आ आ जाएं। फिलहाल वे अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। डॉक्टर लगातार उनकी जांच कर रहे हैं। हाल में ही पटना में उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती भी करवाया गया था लेकिन सुधार नहीं होने के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया। फिलहाल लालू प्रसाद ठीक हैं।

इधर, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले महागठबंधन की पाटियां अपने-अपने स्तर पर लगातार बैठक कर रही हैं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो मंत्री पद को लेकर महागठबंधन के बीच ज्यादातर चीजें फाइनल हो चुकी हैं। जहां भी थोड़ा बहुत पेंच है उसे दूर करने की कवायद चल रही है।

वहीं रविवार को राबड़ी आवास पर यानी 10 सर्कुलर रोड में मंत्रियों के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बैठक की। बैठक में सुधाकर सिंह, आलोक मेहता, सुरेंद्र यादव, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, शमीम अहमद, सुधाकर सिंह, रामानंद यादव, कार्तिकेय कुमार आदि विधायक शामिल हुए।

बैठक खत्म होने के बाद RJD विधायक सुधाकर सिंह ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जो फाइनल करेंगे वो सर्व मान्य होगा। हमारी जिम्मेदारी हमारी पार्टी तय करती है। जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी। उस जिम्मेदारी पर हम लोग काम करेंगे। पार्टी में हो सरकार में हो या फिर कार्यकर्ता के तौर पर हो जहां भी जिम्मेदारी दी जाती है हम लगातार काम करते रहते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो आदेश होगा उसी अनुसार हम लोग काम करेंगे।

Tags:    

Similar News