Dalai Lama in Bihar: दलाई लामा को था जान का खतरा, चीनी महिला जासूस गिरफ्तार, बौद्ध भिक्षु के भेष में थी

Dalai Lama in Bihar: बोध गया में गिरफ्तार चीनी महिला से पूछताछ जारी है। महिला जासूस बीच में नेपाल भी गई थी। चीन में वह वॉलियंटर के रूप में काम करती थी।

Written By :  aman
Update: 2022-12-29 13:45 GMT

दलाई लामा और महिला जासूस का स्केच (Social Media)

Dalai Lama in Bihar: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा बिहार के बोधगया में हैं। दलाई लामा की गया यात्रा के दौरान एक चीनी जासूस के वहां होने की जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क थी। बोधगया के कालचक्र मैदान के पास गुरुवार (30 दिसंबर) को चीनी जासूस मिस सांग सिओल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चीनी जासूस महिला बौद्ध भिक्षु के भेष में थी। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 से वो बोधगया में है। जानकारी के अनुसार, बीच में वो नेपाल भी गई थी। ये जासूस चीन में वॉलियंटर के रूप में काम करती थी। बोधगया थाने महिला जासूस से पूछताछ की जा रही है। 

आपको बता दें, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का कार्यक्रम गुरुवार (29 दिसंबर) को बोधगया के कालचक्र मैदान में शुरू हुआ। दलाई लामा का तीन दिवसीय प्रवचन आज से शुरू हुआ। इसी बीच चीनी महिला जासूस की गिरफ्तारी ने सबको चौंका दिया। चीनी जासूस को कार्यक्रम स्थल के पास से गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार सुबह चीनी महिला जासूस के बारे में खबर मिलते ही पुलिस ने उसका स्केच जारी कर दिया। तुरंत पुलिस की एक टीम गठित की गई। महिला की सघन तलाश शुरू हुई। देर शाम जाकर महिला को आयोजन स्थल के पास से ही दबोच लिया गया। चीनी जासूस बौद्ध भिक्षु के रूप में थी। 

दलाई लामा की जासूसी के लिए पहुंची थी चीनी महिला

जानकारी के अनुसार, चीनी महिला बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी करने में जुटी थी। बता दें, दलाई लामा बोधगया में एक महीने के प्रवास पर हैं। लामा के कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों से करीब 2 लाख बौद्ध श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। आज प्रवचन कार्यक्रम का पहला दिन था। मगर, इस बीच चीनी जासूस की खबर ने हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया। अब महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। फिलहाल संदिग्ध महिले से पूछताछ जारी है। उम्मीद है सभी सच्चाई जल्द बाहर आ जाएगी। कहा जा रहा है कि बौद्ध धर्मगुरु को चीन की इस महिला ने धमकी दी थी।

दलाई लामा- मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं

दलाई लामा को मिली धमकी के बाद उनकी प्रतिक्रिया भी आई थी। दलाई लामा ने कहा, 'मुझमें क्रोध भड़काने वालों के प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है।' दलाई लामा एक महीने बोधगया में रहेंगे। उनके बिहार प्रवास को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर तिब्बत मंदिर (Tibet Temple) से लेकर महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Temple) तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

Tags:    

Similar News