Iftar Party: बिहार में इफ्तार पार्टी से क्या बदलता दिख रहा राजनीतिक समीकरण, नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया

RJD Iftar Party : शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर RJD द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा इसका राजनीतिक मतलब नहीं निकालना चाहिए।

Report :  Bishwajeet Kumar
Published By :  Rakesh Mishra
Update: 2022-04-23 08:53 GMT

नीतीश कुमार (तस्वीर साभार : सोशल मिडिया)

Bihar Iftar Party : बिहार में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के रिश्तों में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं। यह अटकलें बिहार की राजनीति में तब और तेज हो गई जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के घर इफ्तार पार्टी (iftar party) में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) शामिल हुए।

राबड़ी देवी के इफ़्तार पार्टी में नीतीश कुमार के जाने के तुरंत बाद से ही जेडीयू और आरजेडी (RJD) के बीच नए सियासी समीकरण बनने की चर्चाएं होने लगी हालांकि इन सभी चर्चाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि यह एक परंपरा का हिस्सा है इफ्तार पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण मिला था तो हम गए थे।

पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर इफ्तार पार्टी का आयोजन

शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में बिहार की राजनीति से जुड़ी कई बड़ी-बड़ी तस्वीरें सामने आई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने घर से पैदल जाकर 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी में शिरकत किया। इस पार्टी में आरजेडी के तेज प्रताप और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहें।

केंद्रीय गृह मंत्री का आज बिहार दौरा

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी के अगले दिन यानी आज शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आए हैं। अमित शाह इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा अन्य कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। हालांकि इस दौरान गृह मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं करेंगे। बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री का आना और इस दौरान मुख्यमंत्री से ना मिलना बिहार की राजनीति में एक अलग दिशा की ओर इशारा कर रही है।

इफ्तार पार्टी पर नीतीश की प्रतिक्रिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पार्टी का कोई राजनीतिक मतलब नहीं है। इफ्तार पार्टी में सभी दलों के नेताओं को बुलाया जाता है। सरकार की तरफ से हम लोग भी इफ्तार पार्टी की शुरुआत करवा रहे हैं। जब कभी दूसरी पार्टी वाले लोग भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं तो भी हमें निमंत्रण मिलता है। इसलिए इन कार्यक्रमों का लोगों को सम्मान करना चाहिए तथा राजनीतिक मतलब नहीं निकालना चाहिए।

Tags:    

Similar News