Bihar News: बेगूसराय में डॉक्टर की हत्या, अपराधियों ने क्लीनिक में घुसकर सीने में दागी गोली

Bihar Crime News : बेगूसराय में अपराधियों ने एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार देर शाम डॉक्टर अपने क्लीनिक पर मरीज को देख रहे थे, तभी 5 अपराधी आए और फायरिंग करने लगे।

Newstrack :  Network
Update: 2022-10-08 02:19 GMT

बिहार: बेगूसराय में डॉक्टर की हत्या, अपराधियों ने क्लीनिक में घुसकर सीने में दागी गोली

Begusarai: बेगूसराय (Begusarai) में अपराधियों ने एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या (doctor shot dead) कर दी। शुक्रवार देर शाम डॉक्टर अपने क्लीनिक पर मरीज को देख रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार 5 अपराधी आए और फायरिंग करने लगे। डॉक्टर जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनके सीने में गोली लग गई और वह क्लीनिक नहीं बेहोश होकर गिर गए इसके बाद अपराधी फरार हो गए वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र (Matihani Police Station Area)के पुनर्वास गांव की है। मृतक की पहचान सिहमा गांव के रहने वाले रामाकांत सिंह के पुत्र डॉक्टर क्रांति कुमार के रूप में हुई।

अपराधियों ने क्लीनिक पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की

बताया जाता है कि डॉक्टर क्रांति कुमार अपने क्लीनिक पर थे, तभी दो बाइक पर पांच अपराधियों ने निजी क्लीनिक पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली की ताबड़तोड़ फायरिंग सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी। मौके पर मटिहानी ने थाने की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

मृतक की बहन अनुपम ने बताया कि गांव के ही रहने वाले पूर्व मुखिया गुड्डू सिंह द्वारा किसी बात को लेकर विवाद चलता था। इस विवाद को लेकर लगातार पूर्व मुखिया गुड्डू सिंह के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसकी शिकायत लगातार मटिहानी थाना पुलिस को दी गई थी लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अपराधियों की तलाश में छापेमारी

मामले पर मटिहानी थानेदार विवेक भारती ने बताया कि चिकित्सक क्रांति कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। फिलहाल सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

Tags:    

Similar News