Bihar : रोहतास में मिली गायब बिजली विभाग के ठेकेदार की लाश, शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान

Bihar Crime News: सोशल मीडिया पर ठेकेदार के गुमशुदा होने की पोस्ट शेयर की गई थी। लोगों ने उसी पोस्ट को देखकर शव की पहचान की। शव बेलाढ़ी सैफन के पास पड़ी थी।शव पर जख्म के कई निशान थे।

Newstrack :  Network
Update: 2022-08-27 07:58 GMT

बिजली विभाग के ठेकेदार वीरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

Bihar Crime News : बिहार के रोहतास में बिजली विभाग के ठेकेदार की हत्या कर दी गई। वह शुक्रवार सुबह से ही गायब थे। शनिवार सुबह उनकी लाश मिली। ठेकेदार की लाश देखकर लोग सन्न रह गए। यह घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी सैफन के पास की है। मृतक की पहचान सासाराम शहर के राजपूत कॉलोनी निवासी शिवधार सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह (58 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि, वीरेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से घर से निकले थे। मगर, शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर उनके गुमशुदा होने की पोस्ट शेयर होने लगी। आसपास के लोगों ने पोस्ट देखकर शनिवार को शव की पहचान की। शव बेलाढ़ी सैफन के पास पड़ी थी। शव पर जख्म के कई निशान थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा कि ठेकेदार को अपराधियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।

परिजनों का पुलिस पर आरोप 

पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को सदर अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उनकी बाइक सर्किट हाउस जाने वाले गली के पास मिली है। परिजनों का कहना है कि लापता होने की सूचना शुक्रवार को ही पुलिस को दी गई थी। अगर, पुलिस समय रहते वीरेंद्र सिंह को खोज लेती तो आज उनकी लाश नहीं मिलती। इस घटना से परिजन टूट चुके हैं। वो हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News