Etah News: नहाने जा रहे युवक को दबंगों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Etah News: एक युवक को गोली मार दी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना शनिवार को उस समय हुई जब 40 वर्षीय नरेंद्र पुत्र भगवान सिंह नहाने जा रहा था।;

Report :  Sunil Mishra
Update:2025-02-22 20:57 IST

 Etah News

Etah News: थाना नयागांव के अंतर्गत नगला झम्मन में दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना शनिवार को उस समय हुई जब 40 वर्षीय नरेंद्र पुत्र भगवान सिंह नहाने जा रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोलियों की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को आनन-फानन में अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना नयागांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा है।

Tags:    

Similar News