Etah News: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Etah News Today: इस मामले में अपहृत पीड़िता को पहले ही सकुशल पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है...;

Update:2025-03-28 17:14 IST

Etah News Today Absconding Accused Arrested in Kidnapping and Rape Case of Minor

Etah News Today: एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में थाना सकरौली पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सकरौली पर पंजीकृत एक मामले में वांछित आरोपी गुटई उर्फ प्रदीप पुत्र रामनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी जलेसर-आगरा रोड पर गांव पिलखुन जाने वाले रास्ते से सुबह करीब 8:20 बजे की गई। इस मामले में अपहृत पीड़िता को पहले ही सकुशल पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है।

गिरफ्तार किया गया आरोपी गुटई उर्फ प्रदीप नगला गंगा थाना सकरौली का निवासी है और उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है। उसके खिलाफ थाना सकरौली में मु0अ0सं0 24/2025 धारा 87/64(1)/137(2) बीएनएस और 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में आज सकरौली पुलिस ने गिरफ्तारी की है।

अधिकारीयों के निर्देश पर गिरफ्तारी के लिए थाना सकरौली पुलिस की टीम ने विशेष प्रयास किए। टीम में उ0नि0 आदित्य कुमार दीक्षित और का0 संतरपाल ने मुख्य भूमिका निभाई। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद थाना स्तर पर उससे पूछताछ की जा रही है और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना है, क्योंकि नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में आरोपियों को समय पर गिरफ्तार करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। पुलिस ने पहले ही पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया था, जिससे इस मामले में पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित हो गई। इस गिरफ्तारी से पुलिस की साख में भी सुधार हुआ है और क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया है। पुलिस का यह प्रयास अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है।

Tags:    

Similar News