Independence Day 2022 in Bihar: CM नीतीश कुमार ने किया ध्वजारोहण, बोले- विकास के लिए नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

Independence Day 2022 in Bihar: बिहार के CM नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के काम गिनाए और भविष्य की योजनाओं का खाका पेश किया।

Newstrack :  Network
Update: 2022-08-15 06:35 GMT

Bihar CM Nitish Kumar

Independence Day 2022 in Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) के मौके पर पटना के गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए। देश के विकास का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन किया। इस बार उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद थे।

झंडोत्तोलन के बाद नीतीश कुमार ने परेड की सलामी ली। समारोह में 9 विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस बार मद्य-निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग- मद्य निषेध हेतु नवीन तकनीक का उपयोग, महिला एवं बाल विकास निगम-माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, शिक्षा भवन- शिक्षित बालिका सशक्त नारी, सशक्त होती पीढ़ी दर पीढ़ी आदि विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर झांकियां निकाली गई।


विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे 

नीतीश ने कहा, कि हमारी सरकार बिहार के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भ्रष्टाचार और कानून के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना में 12996 कोरोना पीड़ितों को सरकार ने अपनी तरफ से 50-50 हजार रु दिए गए है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बिहार सरकार ने पुलिस बल की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। अनुसंधान के लिए आधुनिक उपाय किए गए हैं। डायल 112 की व्यवस्था की गई है। 2006 से ही हम लोगों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। कब्रिस्तान की घेराबंदी कराया गया है। मंदिरों की चारदीवारी भी कराई जा रही है। 60 साल से ज्यादा और कम वाले मंदिरों की चारदीवारी की व्यवस्था की जा रही है। इससे चोरी की घटना में कमी आई है।'

एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी बनाया जा रहा 

उन्होंने कहा, कि बिहार में सड़कों और पुल पुलियों का निर्माण किया है। फ्लाई ओवर और एलिवेटेड रॉड का निर्माण किया है। अब हर जिले से 5 घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। गंगा पथ को लेकर पूरे पटना में काफी उत्साह है। सड़क, पुल, भवन के मेंटेनेंस भी विभागों को ही करना है। इसको लेकर भारी संख्या में इंजीनियर और कर्मियों की बहाली होनी है। एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी बनाया जा रहा है।'


प्वाइंट में जानिए, मुख्यमंत्री ने क्या-क्या कहा...

- किसानों को डीजल अनुदान ₹60 से बढ़ाकर ₹75 दिया जा रहा है।

- 11,000 से ज्यादा किसानों को डीजल अनुदान दिया  जा चुका है।

- कृषि के लिए 16 घंटे बिजली दी जा रही है ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जा रहा है।

- किसानों को कम अवधि के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो सके।

- बच्चों के डूबने की घटना को देखते हुए बच्चों को तैरना सिखा या जा रहा है।

- 2006 में पंचायती और नगर निकाय में 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है।

- प्राथमिक शिक्षक नियोजन में आरक्षण दिया।

- बिहार पुलिस में महिलाओं 35 फीसदी दिया है।

- जीविका में 10 लाख से ज्यादा महिला स्वयं समूह बन गया है।

- हर पंचायत में 10+2 स्कूल खोलने का निर्णय लिया।

Tags:    

Similar News