Jan Suraj Party : जानिए कौन हैं मनोज भारती, जिन्हें प्रशांत किशोर ने बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

Jan Suraj Party : Jan Suraj Party : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने नये राजनीति दल 'जन सुराज पार्टी' का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने मनोज भारती को बिहार का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। आइये जानते हैं कौन है मनोज भारती?

Newstrack :  Network
Update:2024-10-02 17:31 IST

Jan Suraj Party : लोकसभा चुनाव - 2014 से चर्चा में आए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान से गांधी जयंती पर अपने नये राजनीति दल 'जन सुराज पार्टी' का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोज भारती के नाम की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि आगामी मार्च 2025 में संगठन का चुनाव होगा, तब तक वह कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। आइये जानते हैं कौन है मनोज भारती?

जन सुराज पार्टी के पहले प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने मनोज भारती बिहार के मधुबनी के निवासी हैं। वह दलित समुदाय से आते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई नेतरहाट से की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर से बीटेक किया और एमटेक के लिए दिल्ली आईआईटी पहुंचे। इसके बाद उनका रुझान सिविल सर्विसेज की ओर हुआ और तैयारी शुरू कर दी। उनका चयन भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए हुआ। भारतीय विदेश सेवा में रहते हुए चार देशों (यूक्रेन, बेलारूस, तिमोर-लेस्ते और इंडोनेशिया) के राजदूत रहे। इससे पहले वह भारतीय विदेश मंत्रालय में सचिव-प्रशासन के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वह 2015 से 2018 तक यूक्रेन में भारत के राजदूत रहे हैं।

हमें नहीं चाहिए कोई पद : प्रशांत किशोर

जन सुराज का पार्टी का ऐलान करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी पार्टी बन गई है, लेकिन हमें कोई भी पद नहीं चाहिए। हम जैसे ही अन्य दलों के साथ काम करते थे, वैसे ही इसके लिए काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पहले कार्यकारी अध्यक्ष दलित समाज से बनाए गए हैं, वह इसलिए क्योंकि वह सक्षम है। हमारी पार्टी में जाति देखकर पद नहीं मिलता है, यहां अनुभव और काबिलियत देखी जाती है। वहीं, प्रदेश कार्यकारी अध्‍यक्ष बने मनोज भारती ने कहा कि प्रशांत किशोर दो साल से दौरा कर रहे हैं। बिहार को कैसे आगे बढ़ाना है? कैसे लीडर शिप तैयार करनी है? इस पर काम किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News