Mona Rai Murder Case: फेमस मॉडल की इलाज के दौरान मौत, बेटी के सामने मारी थी गोली

Mona Rai Death: पुलिस का कहना है कि अब इस मामले में अलग अलग एंगल पर जांच की जा रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-10-17 11:51 GMT

Mona Rai Murder: फेमस मॉडल की इलाज के दौरान मौत, बेटी के सामने मारी थी गोली (social media)

Mona Rai Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में 36 साल की फेमस मॉडल मोना राय (Model Mona Roy Murder) ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद उन्हें इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (IGIMS) में भर्ती कराया गया था। बीते मंगलवार को मोना को अज्ञातों ने गोली मर दी थी, जिसके बाद मोना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

क्या है पूरी घटना (model mona rai hatyakand)

घटना उस वक्त की है जब मंगलवार को रात करीब 10 बजे मोना अपनी बेटी के साथ दुर्गा पूजा (Durga Puja) से वापस लौट रही थी। मोना जैसे ही अपने घर के गेट के पास पांची वहां पहले से ही मोटरसाइकिल पर मौजूद दो अज्ञात आरोपियों ने मोना (model mona ko mari goli) को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। गोली लगने से मोना बुरी तरह से जख्मी हो गई थी, जिसके बाद से ही उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस घटना में मोना की बेटी बाल बाल बच गई।

मोना राय की अस्पताल में मौत (social media)

घटना के इतने दिन बाद भी पुलिस के हाथ हैं खाली

 इस घटना के इतने दिनों बाद भी पटना पुलिस (patna police model Mona Rai ) के हाथ खाली हैं। पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। राजीव नगर थाना के थानेदार सरोज का कहना है कि अब इस मामले में अलग अलग एंगल पर जांच की जा रही है। अब मोना की मौत के बाद मामले की जांच और मुश्किल हो गई है। उनकी रविवार सुबह चार बजे मौत हो गई। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज (Mona Rai Death CCTV Footage)के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंध इस घटना के कारणों में से एक हो सकता है। वहीं, मोना राय की मौत के बाद उनके बच्चों की हालत बहुत खराब है।

कौन है मोना राय (Kaun Hai Mona Rai)

मोना पटना की एक फेमस मॉडल (Mona Rai Famous Model) थी। राजीव नगर थाना क्षेत्र के रामनगरी कॉलोनी के रहने वाली थीं मोना राय। वहीं, उनके पति सुमन फोटो कॉपी की दुकान चलाते हैं। मोना 2021 में Miss And Mises Global Bihar में रनर अप रह चुकी हैं। मोना ने tiktok पर काफी वीडियो बनाकर शेयर किया था, जिसे काफी पसंद भी किया जाता था। इन्हीं वीडियो से मोना और भी ज्यादा फेमस हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें मॉडलिंग का मोका मिला था।

बिहार में अपराधियों का होंसला बुलंद होता दिख रहा है। बीते दो-तीन हफ़्तों में गोली मारकर हत्या की ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है, जिसके बाद विपक्षी पार्टियां लगातार नीतीश सरकार को घेर रही है।

Tags:    

Similar News