Bihar Politics: प्रशांत किशोर का नीतीश पर हमला, बोले-उम्र का असर दिख रहा है, कुछ कहना चाहते हैं, कुछ और बोलते हैं

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कहा वह उन लोगों से घिरे हुए हैं जिन पर वह भरोसा नहीं कर सकते। दोनों नेताओं के बीच इस समय जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-10-09 06:39 GMT

Prashant Kishor  (photo: social media )

Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर जवाबी हमला करते हुए कहा है कि उम्र का असर नीतीश जी पर दिख रहा है। वह कुछ कहना चाहते हैं लेकिन कुछ और बोलते हैं। अगर मैं भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा होता तो मैं कांग्रेस को मजबूत करने की बात क्यों करता? वह भ्रमित और राजनीतिक रूप से अलग-थलग होते जा रहे हैं। वह उन लोगों से घिरे हुए हैं जिन पर वह भरोसा नहीं कर सकते। दोनों नेताओं के बीच इस समय जुबानी जंग छिड़ी हुई है। कल नीतीश कुमार ने पीके पर आरोप लगाया था कि वो कांग्रेस में जेडीयू का विलय कराना चाहते थे. इसके साथ ही प्रशांत किशोर के उत्तराधिकारी वाले दावे पर कहा कि उन्हें जो कुछ बोलना है बोलें हमें इससे कोई लेना देना नहीं है। नीतीश से सवाल पूछा गया था कि प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें पद का ऑफर दिया गया था। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। मैंने कोई ऑफर नहीं दिया। वो ऐसे ही बोलते रहते हैं। कुछ नहीं है। उनकी जो मर्जी बोलते रहें। अब उनपर रोजाना क्या बोलते रहें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद जनसुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार की अब उम्र हो गई है। अब वह बोलते कुछ और करते कुछ हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार दिग्भ्रमित हो गए हैं। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि वह कर क्या रहे हैं। जो लोग उनके आसपास हैं अब उन पर भी उनका विश्वास नहीं रह गया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर मैं भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा होता तो मैं कांग्रेस को मजबूत करने की बात क्यों करता? वह भ्रमित और राजनीतिक रूप से अलग-थलग होता जा रहा है। वह उन लोगों से घिरा हुआ है जिन पर वह भरोसा नहीं कर सकता।

बता दें कि पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा तब कि प्रशांत किशोर मेरे घर में मेरे साथ रहते थे। एक दिन उसने(पीके ने) घर में कहा कि जदयू को कांग्रेस में मर्ज कर दीजिए। यह चार पांच साल पहले की बात है। बताइए भला हम कांग्रेस पार्टी को जदयू में मर्ज करने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा था कि इन लोगों का कोई ठिकाना नहीं है। अब वह भाजपा के हिसाब से काम कर रहे हैं। उन्हें हमने कभी नहीं बुलाया। वह अपनी मर्जी से खुद हमसे मिलने आए थे। वह बीजेपी की मदद कर रहे हैं।

बता दें कि इन दिनों जन सुराज पदयात्रा के कारण प्रशांत किशोर इन दिनों फिर से चर्चा में आ गए हैं वह 2 अक्टूबर से पदयात्रा पर हैं और पूरे बिहार में वह घूम घूम कर लोगों से मिल रहे हैं। बता दें कि प्रशांत किशोर 2018 में जदयू से जुड़े थे। उस समय वह नीतीश कुमार के काफी करीब थे। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद तक दे दिया गया था। लेकिन बाद में कई मुद्दों पर मतभेद के कारण प्रशांत किशोर को पार्टी से हटा दिया गया।

Tags:    

Similar News