सुशांत के घर में हाहाकार: अभिनेता के भाई की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

सुशांत के भाई और बिहार में सुपौल जिले के छातापुर से भाजपा विधायक नीरज बबलू को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके चलते उन्हें तुरंत पटना के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

Update: 2020-10-15 11:29 GMT
सुशांत के घर में हाहाकार: अभिनेता के भाई की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

पटना। बॉलीवुड के चहेते सितारे सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई की अचानक से तबीयत खराब हो गई है। सुशांत के भाई और बिहार में सुपौल जिले के छातापुर से भाजपा विधायक नीरज बबलू को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके चलते उन्हें तुरंत पटना के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक को बुधवार की शाम को हार्ट अटैक आया था।

ये भी पढ़ें...आई महाव‍िनाशक मिसाइल: चीन से लेकर ये देश निशाने पर, धमाके में उड़ जाएंगे सभी

नीरज बबलू को हार्ट अटैक

भाजपा विधायक (BJP) नीरज बबलू को बुधवार की शाम को ही हार्ट अटैक आने के बाद देर रात उन्हें पटना लाया गया था। यहां पर इनका इजाल रहा है। फिलहाल परिजनों का कहना है कि अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

आपको बता दें कि भाजपा विधायक नीरज बबलू ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में काफी बुलंद आवाज उठाई थी। साथ ही उन्होंने कई बार सीएम नीतीश से व्यक्तिगत रूप से इस मामले की जांच सीबीआई(CBI)से करवाने की मांग की थी। बता दें, 14 अप्रैल को सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल होने वे मुंबई भी गए थे।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...चीनी सैनिकों की मौत: भारत होता जा रहा मजबूत, सीमा पर कमजोर हुआ दुश्मन देश

नीरज सिंह को भी टिकट

बिहार में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज सिंह को भी टिकट दिया गया है। विधायक नीरज सिंह को छातापुर विधानसभा से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। नीरज सिंह इस सीट से 3 बार के विधायक हैं।

आपको बता दें कि बिहार में इस बार तीन चरणों में चुनाव होंगे। इसमें पहले चरण के तहत 71 सीटों पर 28 अक्‍टूबर को, दूसरे चरण के अंतर्गत 94 सीटों पर 3 नवंबर को और तीसरे चरण के तहत 78 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया होगी। वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी और तभी नतीजें आएंगे।

ये भी पढ़ें...LAC पर युद्ध का ऐलान: सभी सैनिकों को तैयार रहने का आदेश, हाई अलर्ट पर देश

Tags:    

Similar News