तेजस्वी का बड़ा खुलासा- RJD में शामिल होना चाहते थे नित्यानंद राय, BJP में नहीं लग रहा था मन

तेजस्वी यादव ने कहा कि, नित्यानंद राय जब मंत्री नहीं बने थे तो हमसे मिले थे। उन्होंने कहा था कि, 'हमको अपनी पार्टी में शामिल कर लीजिए। उनका यहां यानी बीजेपी में मन नहीं लग रहा है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-07-18 09:02 GMT

 तेजस्वी यादव और नित्यानंद राय (फाइल फोटो)

Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) के लिए वोटिंग करने बिहार विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 'केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Union Minister of State for Home Nityanand Rai) मंत्री पद की शपथ लेने से पहले या नहीं मंत्री बनने से पहले राजद ज्वाइन (Join RJD) करना चाहते थे।'

तेजस्वी यादव ने कहा कि, नित्यानंद राय जब मंत्री नहीं बने थे तो हमसे मिले थे। उन्होंने कहा था कि, 'हमको अपनी पार्टी में शामिल कर लीजिए। उनका यहां यानी बीजेपी (BJP) में मन नहीं लग रहा है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा- 'ये क्या बोलेंगे।'

'हम तो राष्ट्रपति ही चुनेंगे'

इससे पहले तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'आज जैसा माहौल है, वहां सारे संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। वहां एक राष्ट्रपति ही उम्मीद होती है। हम तो ऐसे ही राष्ट्रपति चाहेंगे न। कौन क्या कहता, हमें उससे मतलब नहीं है। हमसे सवाल किया गया कि आप कैसा राष्ट्रपति चुनेंगे। तो हमने कहा कि हम तो राष्ट्रपति ही चुनेंगे।'

तेजस्वी पर नित्यानंद राय ने किया था हमला

बता दें कि, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने शनिवार को बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'तेजस्वी यादव महिलाओं का आदर नहीं करते। द्रौपदी मुर्मू जी पर दिया गया बयान महिलाओं का अनादर है। तेजस्वी ने उनके संघर्षों का अपमान किया है। परिवार की विरासत से राजनीति में आने वाले तेजस्वी यादव को गरीबों, पिछड़ों, वंचितों, शोषितों के दर्द का जरा भी आभास नहीं है। इसलिए तेजस्वी को देशभर के गरीबों, महिलाओं तथा जनजातीय समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए।'

बिहार विधानसभा में मतदान जारी 

बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज बिहार विधानसभा में वोटिंग चल रही है। बिहार के लोकसभा, राज्यसभा सांसद और विधायक वोट डालने सोमवार सुबह 10 बजे से पहुंचने लगे। वोटिंग को लेकर विधानसभा में तैयारी पूरी कर ली गई थी। वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू हुई है यह शाम के 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद विधानसभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शाम में मतदान समाप्त होने के बाद बैलट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बिहार विधानसभा परिसर से सीधे एयरपोर्ट भेजा जाएगा। यहां मत पेटी को दिल्ली भेज दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News